प्रहरी संवाददाता/बोकारो। बोकारो के सेक्टर चार स्थित महात्मा गांधी स्टैचू के समीप से नगर सेवा भवन कार्यालय तक 17 दिसंबर को स्वर्गीय जयंत कुमार के श्रद्धांजलि कार्यक्रम के तहत कैंडल मार्च निकाला गया।
कैंडल मार्च में उपस्थित सभी बोकारो वासी नारे लगाते हुए और हाथ में तख्ती लेकर नगर सेवा भवन के समीप पहुंचे और सब ने कहा जयंत हम शर्मिंदा हैं तेरे खातिल अब तक जिंदा है। नगर वासियों ने जिला प्रशासन और बीएसएल प्रबंधन से यह भी मांग किया कि सरकारी जमीन पर सेक्टर 6 में जो टॉर्चर सेंटर बना है, उसे दिए हुए समय से पहले जिला प्रशासन और बीएसएल प्रबंधन ध्वस्त करें और उसी जगह पर शहीद प्रेम महतो और शहीद जयंत कुमार की प्रतिमा स्थापित हो, ताकि मानवता और इंसानियत को शर्मसार होने से बचाया जा सके। वक्ताओं द्वारा कहा गया कि बोकारो मजदूरों का शहर है, इसे गुंडा का शहर नहीं बनने दिया जाएगा। सभी बोकारो वासियों ने यही नारा लगाया।
कैंडल मार्च कार्यक्रम में मुख्य रूप से चास नगर निगम के पुर्व मेयर भोलू पासवान, रितेश कुमार, आर बी सिंह, गोपाल सिंह, मनोज कुमार, जितेन्द्र सिंह, हरिनारायण, मनीष,भीम पासवान, मनोज पासवान, बिट्टू, राणा, ब्रजेश पांडेय, जय कुमार पाली, अभिषेक कुमार, रमेश यादव, सुदामा यादव, सूरज महतो, अफजल अंसारी, आनंदमोहन सिंह, रौनक कुमार, रुद्र पांडेय, उदय कुमार, नीतीश कुमार, सुनील कुमार,अनुज मिश्रा आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply