Advertisement

अखंड दीप शताब्दी वर्ष पर श्रद्धालुओं द्वारा कथारा में ज्योति कलश भ्रमण व् पूजन

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में विभिन देवस्थलो पर 17 दिसंबर से आगामी 22 तक शक्ति कलश दिग्दर्शन एवं पूजन समारोह का आयोजन किया गया है। उक्त जानकारी गायत्री ज्ञान मंदिर परिसर में गायत्री परिवार कथारा के हनुमान दयाल सिंह तथा चंद्र भूषण प्रसाद ने 17 दिसंबर को दी।

उन्होंने बताया कि गायत्री युगतीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में अखिल विश्व गायत्री परिवार की संरक्षिका माता भगवती देवी शर्मा का जन्म शताब्दी वर्ष एवं दिव्य अखंड ज्योति प्राकट्य शताब्दी वर्ष (बसंत पर्व 2026) पर्व के पूर्व तैयारी हेतु अखण्ड ज्योति शक्ति कलश परिभ्रमण कर रहा है। इस दिव्य ज्योति-कलश में 2400 तीर्थों का जल एवं रज समाहित है। जिसके दर्शन मात्र से परम सौभाग्य का उदय एवं उज्जवल भविष्य का निर्माण होगा, सुख-शांति की प्राप्ति होगी।

बताया गया कि सुख-समृद्धि के इस सहज सरल महा-अभियान में 17 दिसंबर को ज्योति कलश जिला के हद में चौधरी टोला कथारा पहुंचा जहां पहले से उपस्थित भक्तों ने स्वागत करते हुए आरती वंदन की। सायं छह बजे ज्योति कलश यात्रा कथारा चार नम्बर स्थित दूर्गा मंदिर पहुंचा, जहां श्रद्धालुओं द्वारा विधिवत दीप यज्ञ किया गया। शांतिकुंज हरिद्वार के प्रतिनिधि राजकुमार तथा भगवान का श्रमिक नेता सह बेरमो विधायक प्रतिनिधि अजय कुमार सिंह द्वारा तिलक चन्दन लगाकर स्वागत किया गया। यहां शान्तिकुन्ज के संदेश के पश्चात रामसेवक पांडेय द्वारा कार्यक्रम सम्पन्न कराया गया।

इस अवसर पर कथारा चार नंबर दुर्गा मंदिर प्रांगण में सीताराम चौहान व जीतेन्द्र कुमार द्वारा संगीत प्रस्तुत किया गया बताया गया कि दिव्य ज्योति कलश यात्रा दीप यज्ञ के साथ सम्पन्न अखंड ज्योति तथा माता भगवती देवी शर्मा के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में शांतिकुंज हरिद्वार से ज्योति कलश यात्रा के प्रथम दिन का कार्यक्रम दीप यज्ञ के साथ सम्पन्न हो गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गायत्री ज्ञान मंदिर कथारा से प्रारंभ होकर बोडिया बस्ती, शिव मंदिर कथारा मोड़, कथारा एक नंबर स्थित हनुमान मंदिर में विधिवत पूजन करने के पश्चात ज्योति कलश बांध बस्ती पहुंचा, जहां कुल 30 परिवार में देवस्थान का समावेश किया गया।

मौके पर सुमन कुमार सिंह ने वाद्य यंत्र से अध्यात्म का संचार किया। कार्यक्रम मे सैकड़ो की संख्या में भीड़ उमड़ी। सभी श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक दिव्य ज्योति का दर्शन तथा पूजन किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में गायत्री परिवार कथारा के चन्द्रभूषण प्रसाद, हनुमान दयाल सिंह, सतीश कुमार बरनवाल, पुष्पा सिंह, पुष्पा वर्णवाल, रीना सिन्हा, रीता देवी, रेखा देवी, कलावती देवी, पुष्पा देवी, हेमिया देवी, सुनीता चौहान, रामविलास चौहान, डॉ दिनेश कुमार, लाल बाबू सिंह,
सुरेन्द्र प्रसाद, अर्जुन वरनवाल, गणेश यादव, पुनम देवी, करमी देवी, रहिवासी तापेश्वर चौहान, बालदेव यादव, काशीनाथ यादव, पवन कुमार सिंह, सीता देवी, बोड़िया उत्तरी पंचायत के मुखिया कामेश्वर महतो, पुर्व मुखिया तुलिया देवी, पंचायत समिति सदस्या सोनामती देवी, किरण देवी आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *