सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। पश्चिम सिंहभूम जिला के हद में नक्सल प्रभावित क्षेत्र लिपुंगा गांव स्थित उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय इचागुटू में 17 दिसंबर को सहचरी ग्रुप की महिलाओं द्वारा पठन-पाठन सामग्री का वितरण किया गया। इस अवसर पर बच्चों को भोजन भी कराया गया।

सहचरी ग्रुप की इस सामाजिक पहल से विद्यालय के बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर ग्रुप की अध्यक्ष दीपा रॉय चौधरी ने कहा कि लिपुंगा गांव स्थित इचागुटू वन स्कूल सीएसआर सूची में शामिल नहीं होने के कारण आज भी कई मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। उन्होंने बताया कि यह विद्यालय घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र में स्थित है।
इसके बावजूद शिक्षक और ग्रामीण बच्चों को शिक्षित करने का कार्य निरंतर कर रहे हैं, जो सराहनीय है। उन्होंने कहा कि बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाने और शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से सहचरी ग्रुप की महिलाओं ने पठन-पाठन सामग्री एवं भोजन का वितरण किया है। भविष्य में भी इस तरह के सामाजिक कार्य जारी रहेंगे।

पठन सामग्री वितरण कार्यक्रम में सहचरी ग्रुप की अध्यक्ष दीपा रॉय चौधरी के अलावा सुजाता दास, गोपा रॉय चौधरी, पूजा घोष, सोनाली कांजीलाल, सुष्मिता बोस, सेवली विश्वास, उमा चक्रवर्ती, सुषमा गुहा, रूबी सिन्हा, शुभ्रा दत्ता तथा पिंकी केसरी की सराहनीय भूमिका रही।
![]()













Leave a Reply