सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। इन दिनों पश्चिम सिंहभूम जिला के हद में डीएवी पब्लिक स्कूल चिड़िया में भीषण ठंड के बावजूद भी बच्चों में उत्साह देखा जा रहा है। बच्चों को स्कूल आने के उपरांत प्रातः कालीन प्रार्थना सभा में व्यायाम के माध्यम से शिक्षा प्रद बनाया जा रहा है।
विद्यालय के प्राचार्य डॉ शिव नारायण सिंह की अध्यक्षता में स्कूल के खेल शिक्षक सुमित कुमार सेनापति द्वारा बच्चों को नियमित व्यायाम के माध्यम से शारीरिक स्फूर्ति की जानकारी दी जा रही है।बच्चे व्यायाम के साथ-साथ शरीर को स्वस्थ रखने के प्रति भी जागरूक हो रहे हैं।
प्राचार्य डॉ सिंह ने 16 दिसंबर को बताया कि व्यायाम शरीर के एंडॉर्फ़िन स्तर को बढ़ाता है। यह मस्तिष्क का वह रसायन हैं जिनसे दर्द कम हो जाता है जिससे स्वस्थ होने की भावना उत्पन्न होती है। इसलिए, व्यायाम मनोदशा और ऊर्जा के स्तर को सुधारने में मदद कर सकता है। यहां तक कि डिप्रेशन को भी दूर करने में मदद कर सकता है। स्कूल के प्रार्थना सभा में शिक्षकों के साथ बच्चों में नियमित उत्साह के साथ व्यायाम कार्यक्रम में शामिल हुए। जिससे क्षेत्र में व्यायाम के प्रति आमजनों में भी क्रेज बढ़ता जा रहा है।
![]()













Leave a Reply