सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। पश्चिम सिंहभूम जिला के हद में उच्च स्तरीय रेगोल्डा और कमाय के बीच बन रही पुल निर्माण कार्य का 16 दिसंबर को ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल चाईबासा के कार्यपालक अभियंता जितेन्द्र पासवान ने निरीक्षण किया।
जानकारी के अनुसार वर्तमान में उक्त पुल का निर्माण कार्य काफी तेजी से चल रहा है। निर्माणाधीन पुल की लम्बाई 309.80 मीटर है। निरीक्षण क्रम में कार्यपालक अभियंता पासवान द्वारा कार्य संवेदक को कार्य में और तेजी लाने का आदेश दिया गया, ताकि पुल निर्माण का कार्य समय पुरा कर लिया जा सके। जिससे ग्रामीण रहिवासियों को नदी पार करने में काफी आसानी होगा।
यह पुल समय पर पूर्ण हो जाने के उपरांत दर्जनों गाँव आपस में जुड़ जायेंगे। जिसमें रोबोकेरा, हेसाबेड़ा, कांड़ी बोरोतीका, रेगील्हा, ओसांगी, पटुंगा, कमाय, गिलीउली सेरेगदा और गुड्डी के ग्रामीण रहिवासी सुगमता पूर्वक आवागमन कर सकेंगे। उक्त पुल प्रशासनिक दृष्टिकोण से भी अति महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
निरीक्षण के क्रम में कार्य स्थल पर सहायक अमर रविदास, सहायक बलराम पासवान, कनीय अभियंता अब्दूल अनिस, संवेदक राम प्रवेश के साथ ग्रामीण रहिवासी आशिष गंटेंट, दिलीप जैनसी लाल देव
व अन्य कई उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply