एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में डीएवी पब्लिक स्कूल कथारा के एनसीसी नेवेल विंग के कैडेट्स ने झारखंड की राजधानी रांची में आयोजित दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के दौरान विभिन्न खेल- प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
ज्ञात हो कि विद्यालय के एनसीसी कैडेट्स बीते एक से 10 दिसंबर तक रांची के धुर्वा में प्रशिक्षण प्राप्त करने गए थे। प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न विद्यालयों से आए कैडेट्स के बीच वॉलीबॉल, खो- खो, कबड्डी आदि खेल प्रतियोगिता आयोजित की गयी थी। जिसमें बालक वर्ग में डीएवी कथारा के एनसीसी कैडेट्स ने वॉलीबॉल, खो-खो और कबड्डी में जीत दर्ज की। वहीं दूसरी ओर बालिका वर्ग ने कबड्डी एवं खो-खो में भी यहां के छात्राओं ने जीत हासिल की।
जानकारी देते हुए डीएवी कथारा के शिक्षक रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि विद्यालय परिसर में 16 दिसंबर की प्रातः कालीन प्रार्थना सभा में सभी विजेताओं को सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्राचार्य -सह झारखंड जोन-आई के सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी डॉ जी. एन. खान ने स्वयं सभी कैडेट्स को मेडल एवं ट्रॉफी से नवाजा। पुरस्कार वितरण के पश्चात उन्होंने सभी विजेताओं को शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर प्राचार्य -सह झारखंड जोन-आई के सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी डॉ खान ने कहा कि बच्चों ने सफलता प्राप्त कर अपने विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। कहा कि डीएवी कथारा के विद्यार्थी जहां भी जाते हैं अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा कर ही वापस आते हैं। प्राचार्य ने कहा कि एनसीसी के कैडेट्स भविष्य में हमारे सशस्त्र सेनाओं में बड़े अधिकारी बनेंगे। इन्होंने विद्यालय स्तर पर ही अनुशासन का पाठ पढ़ाना प्रारंभ कर दिया है। कहा कि एनसीसी में शामिल कैडेट्स को विभिन्न रक्षा सेवाओं में आरक्षण देने का भी प्रावधान है। यह विद्यार्थियों के लिए एक खुला मंच है, जिस पर आकर भी वे भविष्य संवारने के साथ-साथ देश की सेवा भी कर सकते हैं।
प्राचार्य डॉ खान ने एनसीसी नेवेल विंग के सीटीओ राहुल कुमार की भी प्रशंसा की एवं कहा कि विद्यार्थियों के इतने अच्छे प्रदर्शन में उनका सहयोग भी महत्वपूर्ण रहा है। सीसीए समन्वयक जितेंद्र दुबे ने इस पुरस्कार वितरण समारोह का मंच संचालन किया। समस्त कार्यक्रम को सफल बनाने में संगीत कुमार, जयप्रकाश गिरि, ममता पात्रा, सुरभि दुबे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
![]()













Leave a Reply