Advertisement

सीटू के 18वें अखिल भारतीय सम्मेलन के उपलक्ष्य में गुवासाई में झंडा दिवस

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। सीटू के अखिल भारतीय 18वें सम्मेलन के उपलक्ष्य में पश्चिम सिंहभूम जिला के हद में गुवासाई स्थित सीटू यूनियन कार्यालय में 15 दिसंबर को झंडोत्तोलन कर झंडा दिवस मनाया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सीटू के जिला महासचिव रमेश गोप ने की। इस अवसर पर महासचिव गोप ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सीटू का झंडा दिवस संगठन की एकता, संघर्ष और संकल्प का प्रतीक है। इसमें श्रमिक वर्ग के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होगी। कहा कि यह एक बड़ा राष्ट्रीय आयोजन है, जिसका उद्देश्य ट्रेड यूनियन आंदोलन को मजबूत करना है। कहा कि सीटू श्रमिक वर्ग के मुद्दों को उठाने और राष्ट्रीय स्तर पर ट्रेड यूनियन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए कार्यरत है।

गोप ने कहा कि जनपक्षीय विकल्प के लिए संघर्ष ही हमारा मूल नारा है, जिसे लेकर सीटू प्रत्येक वर्ष यह दिवस मनाती है। यह दिवस मजदूरों के अधिकारों की रक्षा और सामाजिक न्याय के लिए संगठन की प्रतिबद्धता को मजबूत करता है।
कार्यक्रम में सीटू के सचिव राकेश कुमार, राज्य सदस्य मलय पाणीग्राही, विजय कुमार बेहेरा, अनिल कुमार, फोरमैन मांझी, आर. सोरेन, विशाल घोघरा, दीप कुमार पान, मनोज कुमार, बुलन राय, एन. चक्रवर्ती सहित कई कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *