Advertisement

अर्पिता महिला मंडल द्वारा शांति सदन में क्रिसमस एवं नववर्ष समारोह

एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। सीसीएल महिला स्वयं सहायता समूह अर्पिता महिला मंडल द्वारा 15 दिसंबर को झारखंड की राजधानी रांची जिला के हद में ओरमांझी स्थित शांति सदन में क्रिसमस एवं नववर्ष समारोह का आयोजन किया गया।

जानकारी के अनुसार स्वयं सहायता समूह अर्पिता महिला मंडल की अध्यक्षा प्रीति सिंह के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में महिला मंडल के सदस्यों द्वारा ओरमांझी स्थित शांति सदन में मानसिक रूप से अस्वस्थ महिलाओं के साथ क्रिसमस एवं नववर्ष समारोह का आयोजन अत्यंत प्रेम, उत्साह एवं सेवाभाव के साथ आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि संपूर्ण सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ शांति सदन के रहिवासियों द्वारा ही दी गईं। संस्था की सिस्टर्स एवं फादर के प्रोत्साहन तथा सहयोग से रहिवासियों ने आत्मविश्वास के साथ गीत, समूह नृत्य एवं समूह हास्य नाटिका की सशक्त प्रस्तुति दी, जिसे अर्पिता महिला मंडल की सदस्यों सहित उपस्थित सभी जनों ने मुक्त कंठ से सराहना की।

बताया जाता है कि शीत ऋतु को ध्यान में रखते हुए अर्पिता महिला मंडल द्वारा शांति सदन के रहिवासियों के बीच 50 कंबल एवं खाद्य पैकेट का वितरण किया गया, जिससे उन्हें ठंड के मौसम में राहत मिल सके। इसके अतिरिक्त, अर्पिता महिला मंडल की ओर से संस्था को ₹15 हजार की नकद राशि आर्थिक सहायता के रूप में प्रदान की गई।

इस अवसर पर अध्यक्षा प्रीति सिंह ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन मानसिक रूप से अस्वस्थ नागरिकों के आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ-साथ उनके भावनात्मक स्वास्थ्य, सकारात्मक सोंच एवं खुशियों को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम का समापन सौहार्द, उल्लास एवं सेवा भावना के वातावरण में किया गया, जो अर्पिता महिला मंडल की सामाजिक प्रतिबद्धता, संवेदनशीलता एवं मानवीय मूल्यों को स्पष्ट रूप से दर्शाता है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *