Advertisement

डीएम ने सदर प्रखंड छपरा के सांढ़ा पंचायत के दो आंगनबाड़ी केंद्रों का किया निरीक्षण

डीएम ने की आंगनबाड़ी केंद्रों पर चल रहे टेक होम राशन वितरण प्रक्रिया की समीक्षा

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण के जिलाधिकारी (डीएम) वैभव श्रीवास्तव ने 15 दिसंबर को सदर प्रखंड छपरा के ग्रामीण परियोजना अंतर्गत सांढ़ा पंचायत के दो आंगनबाड़ी केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। डीएम ने आंगनबाड़ी केंद्रों पर चल रहे टेक होम राशन वितरण प्रक्रिया की समीक्षा की तथा आंगनबाड़ी केंद्र की भौतिक स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में निजी भवन में चल रहे उक्त आंगनबाड़ी केंद्र की स्थिति सही नहीं पाई गई।

जिलाधिकारी श्रीवास्तव द्वारा सर्वप्रथम जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस को जिले के उन सभी आंगनबाड़ी केंद्र जो निजी भवन में चल रहे हैं, नए भवन के निर्माण होने तक उसे आसपास के सरकारी स्कूल या सरकारी भवन में आपसी समन्वय स्थापित कर स्थानांतरित करने का निर्देश दिया।

साथ हीं कहा कि यदि आसपास कोई सरकारी भवन न हो तो सुसज्जित एवं अच्छी स्थिति वाले किराए के भवन का चयन कर आंगनबाड़ी केंद्रों को अविलंब स्थानांतरित करने का कार्य करें। इसके अतिरिक्त निरीक्षण के क्रम में पूर्व के महीनों में टेक होम राशन का वितरण काफी कम लाभुकों को दिए जाने पर खेद व्यक्त करते हुए डीएम ने प्रत्येक माह लाभुकों की संख्या के अनुसार शत प्रतिशत टीएचआर का वितरण कराने का निर्देश दिया। इसके अलावा सभी आंगनबाड़ी केंद्रों को सदृढ़ ढंग से चलाने का निर्देश दिया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *