रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण संस्थान के महासचिव शशि भूषण ओझा ‘मुकुल’ ने 14 दिसंबर को बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड क्षेत्र का दौड़ा किया। यहां उन्होंने कई प्राकृतिक स्थलों का अवलोकन किया।
इस अवसर पर उन्होंने राज्य सरकार से मांग करते हुए कहा कि कसमार प्रखंड के हद में डुमरकुदर गांव के समीप स्थित मृगी खोह धार्मिक एवं ऐतिहासिक दृष्टि से अत्यंत प्राचीन काल से आस्था का स्थल है। यहां दूर-दराज से श्रद्धालु और पर्यटक दर्शा और पिकनिक मनाने के लिए आते हैं, लेकिन बुनियादी सुविधाओं के अभाव में पर्यटको को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
उन्होंने कहा कि यदि इस स्थल को पर्यटन मानचित्र पर शामिल कर सड़क, पेयजल, शौचालय, बैठने की व्यवस्था और सुरक्षा जैसे आवश्यक सुविधाएं विकसित की जाएं तो न सिर्फ क्षेत्र का पर्यटन बढ़ेगा, बल्कि स्थानीय रहिवासियों को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। साथ ही सरकार को राजस्व की भी प्राप्ति होगी। मुकुल ओझा ने राज्य सरकार से इस दिशा में शीघ्र पहल करने की अपील की है।
![]()













Leave a Reply