राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। उत्कल कराटे स्कूल झारखंड शाखा द्वारा एक दिवस प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 14 दिसंबर को डीवीसी बोकारो थर्मल क्लब में किया गया।
प्रशिक्षण शिविर में बोकारो थर्मल सहित बेरमो, जरीडीह, कसमार, पेटरवार, गोमिया एवं नावाडीह प्रखंड के 50 कराटे छात्र छात्राओं ने भाग लिया। शिविर में उपस्थित उत्कल कराटे स्कूल झारखंड शाखा के मुख्य प्रशिक्षक सेसाई महादेव गोप ने बताया कि आगामी 27 से 30 दिसंबर तक ओड़िशा की राजधानी भुवनेश्वर में 15वें ऑल इंडिया ओपन कराते चैंपियनशिप का आयोजन होना है। जिसमें उत्कल कराटे स्कूल झारखंड शाखा, झारखंड टीम का प्रतिनिधित्व करेगी। बताया कि इस राष्ट्रीय कराटे चैम्पियनशिप में झारखंड से लगभग 100 कराटे छात्र/छात्रा भाग लेंगे।
बोकारो थर्मल में आयोजित कराटे प्रशिक्षण शिविर में काता/कुमिते का नई नियमों को बारीकियों से बताया गया, ताकी कराटे छात्र/छात्राएं अधिक से अधिक मेडल प्राप्त कर सके। कराटे प्रशिक्षण शिविर में काता गोजोसियो – रोहाई – सियोनचिन – आदि काता का प्रशिक्षण दिया गया।
सेसाई गोप ने बताया कि आनेवाला वर्षों में उत्कल कराते स्कूल झारखंड शाखा के प्रतिनिचित्व राष्ट्रीय स्तर पर ही नहीं अंतरराष्ट्रीय कराटे चैम्पियनशिप में करेगी। कराते प्रशिक्षण शिविर में झारखंड सेसाई नकुल यादव, विक्रम कुमार नायक, विक्रम प्रजापति, महिला प्रशिक्षक पायल कुमारी, पुजा परमाणिक, मधु कुमारी, जयाश्री सेन, डोली कुमारी महतो आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply