Advertisement

बेरमो की अमन चैन को खराब नहीं होने देंगे -संयुक्त मोर्चा

माहौल खराब करने वाले अराजक तत्वों पर कार्रवाई की मांग

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो चार नंबर में बीते 13 दिसंबर को जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के चलकरी रहिवासी एक ट्रांसपोर्ट कंपनी के चालक साने रजा के साथ तीन चार टेम्पो चालकों ने बेरहमी के मारपीट की। जिससे साने रजा को गंभीर चोट आई। उसे बोकारो के अस्पताल में इलाज चल रहा है।

इस घटना को लेकर चलकरी बस्ती के रहिवासी काफी आक्रोशित हैं। उक्त घटना को लेकर संयुक्त मोर्चा के बैनर तले 14 दिसंबर को चेतावनी मार्च निकाला गया, जो करगली गेट से प्रखंड कार्यालय बेरमो पहुंचकर सभा मे तब्दील हो गया।

सभा की अध्यक्षता सीपीआई नेता सुजीत घोष और संचालन राज कुमार केवट ने किया। इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओ ने कहा कि माहौल खराब करने वाले अराजक तत्वों पर कार्रवाई होनी चाहिए। कहा गया कि सभी युवाओ को रोजगार मिलनी चाहिए। बेरमो में विभिन्न धर्मों (हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई) के रहिवासी एक परिवार की तरह रहते हैं और आपस में भाईचारे का रिश्ता रखते हैं। बेरमो मे प्रेम, अहिंसा और शांति के संदेश को बढ़ावा देता है, जहाँ नफरत की जगह मोहब्बत को दी जाती है।विभिन्न सामाजिक कार्यों, जैसे रक्तदान शिविर या सामुदायिक कार्यक्रमों में रहिवासी धर्म और जाति से ऊपर उठकर एक-दूसरे की मदद करते हैं।

वक्ताओं ने कहा कि संयुक्त बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत बिंदेश्वरी दुबे, पूर्व मंत्री राजेंद्र प्रसाद सिंह, कांग्रेसी नेता कृष्ण मुरारी पांडेय, एटक नेता शफीक खान आदि ने बेरमो कोयलांचल मे हमेशा सौहार्द बनाने मे अहम योगदान दिए थे। कहा गया कि कोयला, बालू और लोहा बेच दो, लेकिन बेरमो की अमन चैन को खराब नही करने देंगे।

सभा को काशीनाथ केवट, विकास सिंह, जवाहर लाल यादव, परवेज आलम, भुनेश्वर केवट, पंचानंन मंडल, मोहम्मद अब्दुल, अशोक मंडल आदि ने संबोधित किया। मौक पर मुन्ना गिरि, रामअवतार गिरि, शिरोमणी मंडल, कामेश्वर गिरि, मोहम्मद कयूम, मोहम्मद मोईम अंसारी, नरेश गिरि, राज केवट, राजेंद्र नायक, अर्जुन नायक, होपेन मांझी, मोबिन अंसारी आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *