ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। जिला परिषद अध्यक्ष बोकारो सुनीता देवी ने 14 दिसंबर को जिला परिषद आबद्ध अनुदान योजना मद से क्षेत्र में कई योजनाओं का शिलान्यास किया। इसमें जिला के हद में गोमिया प्रखंड के होसिर पूर्वी पंचायत के ब्राह्मण टोला स्थित बुढ़वा महादेव मंदिर में पेवर्स ब्लॉक निर्माण कार्य एवं तुलबुल पंचायत स्थित मैदान के बगल में चबूतरा निर्माण कार्य शामिल है।
इस संबंध में जिला परिषद अध्यक्ष सुनीता देवी ने कहा कि क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर वे लगातार गंभीर है। कहा कि क्षेत्र में प्राथमिकता के साथ विकास के कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में जो भी जन उपयोगी और जन कल्याणकारी योजना आवश्यक है, उसे स्थानीय रहिवासियों के सुझाव और सहयोग से प्राथमिकता के साथ हर परिस्थिति में समस्या का त्वरित समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा। मौके पर मुखिया सावित्री देवी, पंचायत समिति सदस्या गीता देवी, वार्ड सदस्या जगतारिणी देवी, समाजसेवी चितरंजन साव, मोहन नायक, सुधीर ठाकुर, चितरंजन सिंह, तुमन तिवारी, मनी सिंह, अनिल चौधरी, प्रकाश सिंह आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply