Advertisement

दिव्यांग कल्याण ट्रस्ट के सदस्य कर रहे है मसाले की पैकिंग

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के अंगवाली में संचालित शिक्षा निसहाय दिव्यांग कल्याण ट्रस्ट के सदस्य इन दिनों मसाले की पैकिंग कर सीधे तौर पर रोजगार से जुड़ रहे है।

बताया जाता है कि शिक्षा निसहाय दिव्यांग कल्याण ट्रस्ट के सदस्यगण गोलकी, जीरा, गरम मसाले आदि की पैकेट तैयार कर रोजगार के साधन से जुड़ गए हैं। इस क्रम में 14 दिसंबर को ट्रस्ट के संस्थापक सह अध्यक्ष अजीत रविदास के नेतृत्व में दर्जन भर महिला-पुरुष सदस्य सौ से अधिक पैकेट पैक किये हैं।

अध्यक्ष रविदास ने इस अवसर पर बताया कि इससे ट्रस्ट को जो भी आय होती है, उसमें सभी सदस्यों की हिस्सा निहित है। कहा कि आज अंजू देवी, कमली देवी, जितेंद्र घासी सहित कई सदस्य काफी तत्परता से कार्यरत थे। जिसका लाभ उन्हें जल्द मिलेगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *