Advertisement

सांप्रदायिक एवं आपराधिक ताकतों के खिलाफ संयुक्त मंच द्वारा चेतावनी मार्च

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के चलकरी उत्तरी एवं दक्षिणी पंचायत के ग्रामीणों, विस्थापितों ने संयुक्त मंच के बैनर तले 14 दिसंबर को चेतावनी मार्च निकाला।

जानकारी के अनुसार चेतावनी मार्च जिला के हद में बेरमो कोयलांचल के करगली गेट (गांधी चौक) से मुख्य पथ होते फुसरो स्थित शहीद निर्मल चौक तक जाकर सभा में तब्दील हो गया। बताया गया कि उक्त रैली सह चेतावनी मार्च क्षेत्र में सांप्रदायिक एवं अपराधिक ताकतों के विरुद्ध निकाली गई है। शहीद निर्मल महतो चौक पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने ऐसे ताकतों को ललकारते हुए उनके खिलाफ आंदोलन की बिगुल फूंके जाने की चेतावनी दी गई।

चेतावनी मार्च व् सभा में मुख्य रूप से विस्थापित नेता काशीनाथ केवट, विकास सिंह, सुजीत घोष, भुनेश्वर केवट, शिरोमणि मंडल, अशोक मंडल, पंचानन मंडल, राज केवट, मो. कयूम, मो. मोइन अंसारी, होपन मांझी, निमाई मंडल सहित काफी संख्या में महिला-पुरुष उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *