Advertisement

सोनपुर मंडल में तीन दिनों के विशेष जांच अभियान में 1436 टिकटों की जांच

फेक टिकटों के विरुद्ध रेल मंडल में विशेष जांच अभियान जारी

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। पूर्व मध्य रेलवे के हद में सोनपुर रेल मंडल ने बीते 11 से 13 दिसंबर तक तीन दिनों के भीतर कुल 1436 टिकटों की जांच की। इस जांच अभियान की सबसे बड़ी खासियत यह रही कि एक भी
टेम्पर्ड या फेक टिकट नहीं मिला।

इस विशेष जांच अभियान को बड़े स्टेशनों के स्क्वॉड, स्टैटिक टीमों तथा सेक्शन-बेस्ड चेकिंग यूनिट्स ने समन्वित तरीके से व्यापक जांच की। टिकटों के जांच में सभी वास्तविक निकले, कोई भी फर्जी नहीं था। अभियान के नतीजे बताते हैं कि जांच अवधि में एक भी टेम्पर्ड या नकली टिकट की पुष्टि नहीं हुई। यह यात्रियों में सही टिकटिंग, पारदर्शिता और जागरूकता में आई बढ़ोतरी का स्पष्ट संकेत है।

सोनपुर रेल मंडल का वाणिज्य विभाग टिकटिंग व्यवस्था को सुरक्षित, पारदर्शी एवं राजस्व संरक्षण के अनुरूप बनाए रखने के लिए निरंतर विशेष ड्राइव संचालित कर रहा है। इसके तहत सभी प्रमुख स्टेशनों और ऑन-बोर्ड ट्रेनों में नियमित एवं गहन टिकट जांच की जा रही है। इस विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य नकली, संशोधित या धोखाधड़ी वाले टिकटों का पता लगाना, संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखना तथा यात्रियों को केवल अधिकृत एवं वैध माध्यमों से टिकट खरीदने के लिए जागरूक करना है।

सोनपुर रेल मंडल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा के लिए केवल अधिकृत टिकट काउंटर, यूटीएस ऐप या आईआरटीसी वेबसाइट व ऐप से ही टिकट प्राप्त करें, जिससे किसी भी असुविधा या कानूनी कार्रवाई से बचा जा सके।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *