मेला के दुकानों, झूलों और मारुति सर्कस में भी देखी गई भीड़
अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला का सरकारी प्रदर्शनी ग्राउंड में जहां पतझड़ जैसी स्थिति बन गई है, वहीं शेष मेला क्षेत्र में रौनक और बहार कायम है। समापन के बाद पहले रविवार 14 दिसंबर को 50 हजार से अधिक यात्रियों ने मेला का परिभ्रमण किया। मेला क्षेत्र की सड़कों और दुकानों पर भारी भीड़ देखी गयी।

बताया जाता है कि हरिहर क्षेत्र मेला के चिड़िया बाजार रोड, लकड़ी बाजार, लोहा बाजार, महेश्वर चौक, डिज़्नीलैंड मेला, हरिहरनाथ द्वार नखास से ड्रोलिया सिंदूर चौक तक दर्शकों और खरीदारों की भीड़ जमी रही। मेला के कश्मीरी बाजार में भी खरीद – बिक्री हो रही थी। लगभग सभी गर्म कपड़े की दुकानों पर खरीददारों की भीड़ जमी थी। मेला के गुड की जलेबी की दर्जनाधिक दुकानें अब भी सजी हैं और खरीददारी भी चल रही है।
पानी – पुरी, खीर- पुरी, पानी फल, मूंगफली, फल, लिट्टी – चोखा की अनेक दुकाने लगी हैं। मिट्टी की सीटी अब भी बिक रही है और मुरली की धुन भी मेले में गूंज रही हैं। इस तरह मेला क्षेत्र में एक ओर बहार का आलम है तो सरकारी प्रदर्शनी एरिया में पतझड़ की तरह उदासीन माहौल व्याप्त है। प्रदर्शनियों का ढांचा खड़ा है और स्टॉल मेकर धीरे -धीरे अपना सामान समेट रहे हैं।आर्ट एंड क्रॉफ्ट ग्राम से सभी दुकानदार अपना बोरिया बिस्तर समेट कर जा चुके हैं।

इस रोड में भीड़ से बचने के लिए कुछ गाड़ियां खड़ी दिख रही हैं तो कुछ पर प्रदर्शनी का सामान लोड हो रहा है। थियेटर चौकी तक यही नजारा है। पर्यटन मुख्य पंडाल उजाड़ हो चुका है। उसका ढांचा हट चुका है। कृषि प्रदर्शनी प्रांगण का गेट भी बंद हो चुका है।
![]()













Leave a Reply