Advertisement

ग्रामीण बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं-कुंदन कुमार

रणविजय मेमोरियल संस्कार पब्लिक स्कूल में कला एवं विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के खैराचातर स्थित रणविजय मेमोरियल संस्कार पब्लिक स्कूल परिसर में 13 दिसंबर को कला एवं विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में कक्षा प्रेप से दसवीं तक के छात्र-छात्राओं ने कला और विज्ञान से जुड़े दर्जनों आकर्षक और उपयोगी मॉडल प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम का उद्घाटन कसमार थाना प्रभारी कुंदन कुमार एवं विद्यालय की प्राचार्या विभा पांडेय ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उद्घाटन के बाद अतिथियों ने एक-एक कर सभी मॉडलों का अवलोकन किया और बच्चों की रचनात्मकता की मुक्तकंठ से सराहना की।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि थाना प्रभारी कुंदन कुमार ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों द्वारा तैयार किए गए इस प्रकार के उत्कृष्ट मॉडल यह सिद्ध करते हैं कि प्रतिभा किसी संसाधन या गांव शहर की मोहताज नहीं होती।

यदि बच्चों को सही मार्गदर्शन और प्रोत्साहन मिले, तो वे किसी भी क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियां बच्चों में आत्मविश्वास और नवाचार की भावना विकसित करती हैं।
विद्यालय की प्राचार्या विभा पांडेय ने कहा कि कला और विज्ञान से जुड़ी ऐसी गतिविधियां ही बच्चों को भविष्य में वैज्ञानिक, इंजीनियर और शोधकर्ता बनने की दिशा में प्रेरित करता हैं।

उन्होंने छात्रों और शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की। वरीय शिक्षक निशाकर डे ने कहा कि कई दशकों के बाद इस क्षेत्र में इस स्तर की विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित की गयी है। कहा कि पहली ही बार में छात्रों ने उत्कृष्ट प्रोजेक्ट तैयार कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। कहा कि प्रदर्शनी में प्रस्तुत श्रेष्ठ प्रोजेक्टों का चयन किया गया है, जिन्हें शीघ्र ही पुरस्कृत किया जाएगा।

इस अवसर पर निशाकर डे, मिठू कुमारी, राजीव रंजन, सरिता कुमारी, अब्दुल शाहिद अंसारी, छोटेलाल ठाकुर, सबिता पांडेय, धनेश्वर महतो, रिया जायसवाल, शाहिदा सालेहा, उमा कुमारी, सुषमा कुमारी, मीनू कुमारी, हुसैन अंसारी, रणजीत कुमार, डिंपल शर्मा, खुशबू कुमारी, बैजनाथ साव, रमेश चंचल, प्रेमजीत जायसवाल, चंद्रमोहन महतो, सत्यरंजन रजवार, सपना, निखिल सहित कई शिक्षक-शिक्षिका व् अभिभावकगण मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *