रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला उपायुक्त अजय नाथ झा ने 13 दिसंबर को बाजार समिति परिसर चास स्थित गोदामों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चावल, गेहूं, चीनी एवं नमक के भंडारण की स्थिति का जायजा लिया। साथ ही गोदाम परिसर में साफ-सफाई एवं सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा की।
निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने गोदाम तक पहुंचने वाली सड़क की मरम्मत कराने तथा पुराने गोदाम भवन के आवश्यक जीर्णोद्धार के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि सुव्यवस्थित सड़क व सुरक्षित गोदाम व्यवस्था से भंडारण एवं वितरण व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी।
इसके अलावा उपायुक्त ने बाजार समिति की आय में वृद्धि को लेकर इंफ्रास्ट्रक्चर विकास का ठोस प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आधुनिक सुविधाओं के विकास से बाजार समिति की कार्यक्षमता बढ़ेगी और किसानों व व्यापारियों को बेहतर सुविधा मिल सकेगी।
![]()













Leave a Reply