राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। डीवीसी के बोकारो थर्मल प्लांट सभागार में 13 दिसंबर को एक दिवसीय राजभाषा कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्र गान एवं द्वीप प्रज्वलित कर किया गया। यहां डीवीसी बोकारो थर्मल के वरिष्ठ महाप्रबंधक एवं परियोजना प्रधान सुशील कुमार अरजरिया, उप महाप्रबंधक प्रशासन कालीचरण शर्मा, महाप्रबंधक मधुकर श्रीवास्तव, राजेश विश्वास, शिक्षिका राजश्री सिंह, आरती रानी, कल्याणी कुमारी एवं केरल टुडू ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
इस अवसर पर उप महाप्रबंधक (प्रशासन) शर्मा ने राजभाषा के प्रचार-प्रसार में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से बढ़-चढ़ कर काम करने की अपील की। वही परियोजना प्रधान अरजरीया ने परियोजना में चल रहे राजभाषा संबंधी कार्यक्रमों पर खुशी जाहिर करते हुए अधिकाधिक कार्य हिंदी में करने का आह्वान किया।
कार्यशाला के संकाय सदस्या स्नातकोत्तर शिक्षिका केंद्रीय विद्यालय चंद्रपुरा राजश्री सिंह ने कहा कि राजभाषा संबंधी नीति नियमों के कार्यान्वयन में सूचना तकनीकी से काफी मदद मिलती है। साथ ही उन्होंने उदाहरण और प्रायोगिक तौर पर हिंदी विषय पर प्रकाश डाला। कार्यशाला में उपस्थित प्रतिभागियों ने भी कई प्रश्न पूछे।

कार्यशाला में मो. तिताबु रहमान, प्रशांत कुमार, मनीष कुमार चौधरी, राहुल सिंह, सुनील मनोहर चौधरी, प्रबंधक अभिषेक श्रीवास्तव, सौरभ पुंज, हरि ओम शरण, लक्ष्मी नारायण, राहुल उरांव, मंटू कुमार, उप प्रबंधक फहीम अहमद, सहायक प्रबंधक कल्याणी कुमारी, नील रत्न, सिद्धार्थ पांडा, सहायक नियंत्रक अशोक कुमार झा, उमा चंद्र प्रसाद, अनिल कुमार, कुंदन कुमार कुंदन, राजेंद्र पासवान, कमल कृष्ण भारती, रथीन मजूमदार, सूरज कुमार तिवारी, मो. शकील अहमद, ए. एम. कैफ़ी, धर्मेंद्र कुमार, चंद्र कांत कुमार, लल्लन चौधरी, वेणुधर बेहरा, शशि भूषण प्रसाद, मो. शाहिद इकराम, भैरव महतो, रवि कुमार चक्रवर्ती, अरघा बसु, वैद्यनाथ प्रसाद, संजय कुमार राय, पप्पू घासी, शिक्षक खेदन रजक, सुकेश प्रजापति, सुनील प्रसाद, दिनेश प्रसाद, राजेश्वर तुरी, सुभाष चंद्र रजवार सहित अनेकों अधिकारियों और कर्मचारियों ने कार्यक्रम में भाग लिया।
कार्यशाला में राजभाषा कार्यान्वयन बोकारो थर्मल में पदस्थापित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपनी सहभागिता बढ़ाने के अनुरोध के साथ – साथ राजभाषा अधिनियम -1963, नियम 1976 आदि पर भी संक्षिप्त प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन दीनानाथ शर्मा ने किया।
![]()













Leave a Reply