Advertisement

अधिकारियों की टीम ने नहर मरम्मती कार्य का किया निरीक्षण, आज छोड़ा जाएगा पानी

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार एवं जरीडीह प्रखंड क्षेत्र हुए गुजरी बहुउद्देशीय तेनु-बोकारो नहर की अति जर्जर स्थलों की मरम्मती कार्य 13 दिसंबर को सप्ताह भर उपरांत पूरी कर ली गई है।

जानकारी के अनुसार छठे दिन 13 दिसंबर को तेनुघाट बांध प्रमंडल एवं बोकारो सेल अधिकारियों की संयुक्त टीम द्वारा बोकारो से तेनुघाट तक कथित संवेदकों द्वारा किए गये मरम्मती कार्य का निरीक्षण बारीकी से किया। निरीक्षण टीम में बोकारो इस्पात संयत्र, जल-प्रबंधन विभाग के सीजीएम संजीव रंजन सिंह, डीजीएम संजय खेस, वरीय प्रबंधक फिलिप किस्कू, बांध प्रमंडल तेनुघाट के कनीय अभियंता विकास कुमार सहित बोकारो विस्थापित ठेकेदार संघ के अध्यक्ष, तेनु-बोकारो नहर संवेदक संघ के संयोजक सह संघ अध्यक्ष सुनील कुमार महतो, संवेदक शिवकुमार पाल सहित जगह जगह अन्य संवेदक उपस्थित थे।

इस अवसर पर सीजीएम संजीव सिंह एवं कनीय अभियंता विकास कुमार ने बताया कि 107 स्थलों पर कार्य के लिए निविदा निकाले जाने के उपरांत बीते 12 दिसंबर को दर्जन भर अतिरिक्त स्थलों पर एक्सटेंशन के तहत कार्य कराई गई। मालूम हो कि, तेनु-बोकारो नहर के बीच जितने भी पुल है, उसके मुहानों में पूर्व से काफी कचड़ा भरा है। प्रबंधन को उक्त कचड़े की सफाई के उपरांत नहर में जल-प्रवाह चालू किया जाना सही कदम होगा। मिली जानकारी के अनुसार 14 दिसंबर की रात नहर में पानी छोड़े जाने की उम्मीद है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *