Advertisement

सड़क सुरक्षा को ले ओएनजीसी ने बोकारो यातायात पुलिस को सौंपे 31 बैरिकेड

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। जिला प्रशासन बोकारो की पहल पर ओएनजीसी (सीबीएम परिसम्पत्ति, बोकारो) ने सड़क सुरक्षा जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 12 दिसंबर को बोकारो यातायात पुलिस को 31 बैरिकेड प्रदान किए। यह कार्यक्रम हस्तशिल्प विकास संस्थान हजारीबाग द्वारा संचालित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोकारो के उपायुक्त अजय नाथ झा उपस्थित थे। विशिष्ट अतिथियों में ओएनजीसी सीबीएम परिसम्पत्ति प्रबंधक टी.आर. उन्नीकृष्णन नायर, जिला परिवहन पदाधिकारी मारुति मिंज तथा यातायात डीएसपी विद्याशंकर शामिल रहे। अन्य उपस्थित पदाधिकारियों में परिसम्पत्ति आलम्बन प्रबंधक बिपिन कुमार, सब सर्फेस प्रबंधक आलोक दास, भूतल प्रबंधक बिपिन प्रसाद, मानव संसाधन प्रमुख दयानंद कालुंदिया, हेड ड्रिलिंग सर्विसेस अपूर्वा ज्योति वोरा, उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन एवं सीएसआर) डॉली कुमारी, सुरक्षा प्रभारी विष्णु पांडेय तथा कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन इंचार्ज अजय कुमार दास शामिल थे।

इस आवा पर जिला उपायुक्त झा ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि बैरिकेड सड़क दुर्घटनाओं को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे। ओएनजीसी के एसेट मैनेजर नायर ने कहा कि सड़क सुरक्षा सामूहिक जिम्मेदारी है और यह योगदान बोकारो की यातायात व्यवस्था को और मजबूत करेगा। कार्यक्रम का संचालन नरेश ठाकुर ने किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *