Advertisement

वोट चोर गद्दी छोड़ रैली का नेतृत्व करने विधायक सोनाराम सिंकु पहुंचे दिल्ली

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। देश की राजधानी दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होनेवाले वोट चोर गद्दी छोड़ विशाल रैली में शामिल होने पश्चिम सिंहभूम जिला के हद में जगन्नाथपुर के विधायक सह उप मुख्य सचेतक सत्तारुढ़ दल सोनाराम सिंकु दिल्ली पहुँचे।

बताया जाता है कि दिल्ली मे कार्यक्रम की रूप रेखा तैयार करते हुए जगन्नाथपुर विधायक सह उप मुख्य सचेतक सत्तारुढ़ दल सिंकु न्यू झारखंड भवन में कहा कि कांग्रेस की रैली देश में लोकतंत्र बचाने का एक वैसा महत्वपूर्ण प्रयास है, जिसमें सफलता तो सुनिश्चित है ही। साथ ही इसे लम्बे समय तक याद रखा जाएगा। मौके पर  पश्चिम सिंहभूम जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष सह जिप सदस्य जय प्रकाश महतो, प्रवक्ता त्रिशानु राय, युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सौरभ अग्रवाल, आफताब आलम सहित अन्य मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *