Advertisement

मेजबान बीएंडके टीम के तूफान में एनके एरिया क्रिकेट टीम धराशायी

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल बीएंडके क्षेत्र के करगली व् संडे बाजार ग्राउंड में आयोजित अंतर क्षेत्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता के पांचवे दिन 12 दिसंबर को कई रोमांचक मैच खेला गया। जिसमें बीएंडके एरिया एवं एनके के बीच खेले गये मैच में बीएंडके टीम ने एनके एरिया को बुरी तरह शिकस्त दी।

बताया जाता है कि पहले बल्लेबाजी करते हुए एनके एरिया ने 200 रन बनाए। जबावीं पारी में बीएंडके 202 रन बनाते हुए जीत दर्ज की। क्षेत्रीय मुख्यालय के प्रबंधक एचआर पी एन सिंह ने विजेता को शील्ड देकर पुरस्कृत किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विभागाध्यक्ष एचआर विनय रंजन टुडु, सीएसआर अघिकारी संजीत कुमार, व्यवस्थापक परवेज अख्तर दिन रात जुटे है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *