एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। सीसीएल मुख्यालय रांची के ओएसडी अनूप हानूजा ने 12 दिसंबर को बोकारो जिला के हद में ढोरी क्षेत्र का दौड़ा किया। उन्होंने क्षेत्र के एसडीओसीएम कल्याणी और एएडीओसीएम अमलो परियोजना का निरीक्षण किया।
जानकारी के अनुसार ओएसडी हानूजा निरीक्षण क्रम में क्षेत्र के महाप्रबंधक रंजय सिन्हा व् संबंधित परियोजनाओं के पीओ को आवश्यक दिशा – निर्देश देते हुए कहा कि कोयला उत्पादन के लक्ष्य को समय से पूरा करें। हानूजा ने परियोजना विस्तारिकरण, उत्पादन क्षमता आदि पर विस्तार से चर्चा की। कहा कि सीसीएल कोयला उत्पादन लक्ष्य की ओर अग्रसर है। कंपनी को सरकार, स्थानीय विस्थापित, श्रमिक प्रतिनिधि और सभी स्टेकहोल्डर्स का सहयोग मिलता रहा है।
उन्होंने कोयला उत्पादन, प्रेषण, खदान विस्तार, पर्यावरण मंजूरी एवं भूमि संबंधित मुद्दों पर विस्तार से जानकारी ली। साथ ही एरिया के कोयला उत्पादन लक्ष्य को हर हाल में पूरा करने को कहा। उन्होंने कहा कि इसके लिए जो भी संसाधन की जरूरत होगी। मुख्यालय द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा।
उन्होंने कहा कि कोलियरी क्षेत्र में हॉल रोड और आम आने जाने का रास्ता दोनों अलग – अलग होना चाहिए।
मौके पर जीएम रंजय सिंहा, पीओ शैलेश प्रसाद व राजीव कुमार, महाप्रबंधक सह विभागाध्यक्ष विद्युत एवं यांत्रिक गौतम मोहंती, एसओसी मनोज कुमार, एसओ पीएंडपी आशीष अंचल, पर्यावरण पदाधिकारी गौरव कुमार, क्षेत्रीय सुरक्षा पदाधिकारी सुरेश सिंह, प्रबंधक एचआर मोहम्मद तौकीर आलम, सेफ्टी ऑफिसर रवि कुमार, पीई रामलखन कुमार सहित दर्जनों अधिकारीगण उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply