प्रखंड प्रमुख ने की बच्चों के प्रयासों की सराहना
अशोक कुमार/बगोदर (गिरिडीह)। गिरिडीह जिला के हद में बगोदर प्रखंड के संत पॉल उच्च विद्यालय औरा में 12 दिसंबर को वार्षिक विज्ञान प्रदर्शनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
प्रदर्शनी कार्यक्रम में बगोदर प्रखंड प्रमुख आशा राज, बेको के समाजसेवी निजामुद्दीन अंसारी, औरा के पंचायत समिति सदस्य उमेश महतो, प्रतिनिधि योगेन्द्र यादव, पोखरिया पंचायत के पंचायत समिति सदस्य गौतम कुमार, बेको के पंसस पति इस्तियाक अंसारी, अमजद खान, कांग्रेस नेता सरवर खान, जेएलकेएम नेता दिनेश साहु, अरविन्द साहु, स्कूल के निदेशक हाफिज अली शामिल हुए।
आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में स्कूल के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न विषयों पर अपना मॉडल बनाकर उसे प्रदर्शनी में प्रदर्शित किया। वार्षिक आयोजन में स्कूल के सौ से अधिक विद्यार्थियों ने अपने मॉडल प्रदर्शित किया। इसमें सड़क सुरक्षा, सौर मंडल, पर्यावरण सुरक्षा, स्मार्ट सिटी व सौर ऊर्जा जनीत सोलर चार्जिंग कार, ताज महल, इंडिया गेट सहित अलग-अलग विषयों को प्रदर्शित किया।

इस अवसर पर हैंड एंड क्राफ्ट का अलग से प्रदर्शनी आयोजित था। वार्षिक आयोजन में स्कूल प्रबंधन ने विद्यार्थियों के अभिभावकों को भी आमंत्रित किया था।
प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए प्रखंड प्रमुख आशा राज ने विद्यार्थियों के बनाए मॉडल और उसकी प्रतिभा की सराहना की। वहीं विद्यार्थियों से हमेशा रचनात्मक सोच रखने की सलाह दी।
उन्होंने कहा कि विद्यार्थी हमेशा कुछ नया करने की सोचें। इसी में अपनी ऊर्जा को लगाएं। बच्चों को प्रेरित करते हुए उन्होने कहा कि आज इनोवेशन का जमाना है। नवाचार को हर क्षेत्र में बढ़ावा मिल रहा है। इससे अच्छे परिणाम भी सामने आ रहे हैं। मौके पर उत्कृष्ट छात्र छात्राओं को मेडल देकर सम्मानित किया गया।
![]()













Leave a Reply