Advertisement

पटवा टोला में मजदूर के ऊपर दीवार गिरने से मौत

प्रहरी संवाददाता/ गोमिया (बोकारो)। काम करने के दौरान दिहाड़ी मजदूर के शरीर पर दीवार गिरने से उसकी मौत हो गयी। समाज द्वारा आपसी समझौते से मामले को सुलझाया गया।

जानकारी के अनुसार बोकारो जिला के हद में गोमिया प्रखंड के होसिर पश्चिमी पंचायत मियां बांध रहिवासी 56 वर्षीय बाबूलाल भुइयां पिता गुइ भुइयां 12 दिसंबर को होसिर पूर्वी पंचायत स्थित पटवा टोला में मजदूरी का कार्य कर रहा था। इस दौरान 15 इंच का दीवार तोड़ने के क्रम में दीवार उसके ऊपर ढह गई और वह बुरी तरह घायल हो गया। आनन- फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोमिया ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बताया जाता है कि मजदूर की मौत की घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच काफी कहा सुनी के बाद ग्रामीण रहिवासियों के बीच मामले को आपसी समझौते से सुलझाया गया। तब जाकर मामला शांत हुआ। इधर घटना की सूचना मिलते ही गोमिया थाना पुलिस स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर घटना की जानकारी ली। दोनों पक्षों ने पुलिस को आपसी समझौता का लिखित पत्र सौंप दिया, इसके बाद पुलिस बैरंग वहां से वापस लौट गयी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *