बैठक को प्रखंड प्रमुख द्वारा किया गया स्थगित, सदस्यगण नाखुश
रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड सभागार में 12 दिसंबर को पंचायत समिति की मासिक बैठक आयोजित होना तय था, लेकिन बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी की उपस्थिति नहीं होने के कारण समिति की बैठक स्थगित कर दी गई। कारण विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की जानी थी।
बताया जाता है कि प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) की अनुपस्थिति ने सदस्यों में नाराज़गी पैदा कर दी। सूत्रों के अनुसार बैठक की सूचना स्वयं प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा सभी विभागों के पदाधिकारियों एवं पंचायत समिति सदस्यों को पत्र के माध्यम से दी गई थी। इतना ही नहीं, बीते 10 दिसंबर को भी पुनः पत्र जारी कर बैठक में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया था। बावजूद इसके बैठक के दिन बीडीओ स्वयं मौजूद नहीं रही।
बीडीओ प्रभारी नम्रता जोशी भी बैठक में उपस्थित नहीं थीं। इस पर प्रखंड प्रमुख नियोती कुमारी ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि एक तो पांच माह बाद बैठक बुलाई गई और उस बैठक में भी प्रखंड विकास पदाधिकारी नदारद रहीं। कहा कि 15वें वित्त योजना में गड़बड़ी को लेकर कई सदस्यों ने उनसे जवाब मांगा था। संभवतः इसी से बचने के लिए छुट्टी का बहाना कर बैठक में शामिल नहीं हुईं, जबकि बैठक की सूचना उन्होंने ही जारी की थी।
प्रखंड प्रमुख ने कहा कि विकासात्मक योजनाओं की समीक्षा एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों की बैठक में उपस्थिति अनिवार्य है। उनकी गैर–हाजिरी से योजनाओं के क्रियान्वयन पर प्रश्नचिह्न लगना स्वाभाविक है। बैठक में मौजूद पंचायत समिति सदस्यों ने भी इसे गंभीर लापरवाही बताते हुए उच्च अधिकारियों से हस्तक्षेप की मांग की।
बैठक में सीओ कसमार नरेंद्र कुमार सिंह, पंसस मंजु देवी, प्रिया देवी, विनोद, ज्योतसना झा, रवि, इंद्रजीत पांडेय, दिलिप महतो, नागेंद्र कुमार के अलावे सम्बन्धित विभाग के पदाधिकारी शामिल थे, लेकिन बैठक नहीं होने पर सभी सदस्य गण नाखुश दिखे।
![]()













Leave a Reply