एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में जारंगडीह स्थित के. बी. कॉलेज बेरमो द्वारा गोद लिए पेटरवार प्रखंड के चांपी गांव में 12 दिसंबर को उन्नत भारत अभियान सेल द्वारा ग्राम सभा का आयोजन किया गया। अध्यक्षता चांपी पंचायत की मुखिया रीता देवी ने की।
पंचायत सचिवालय चांपी में आयोजित ग्राम सभा में के. बी. कॉलेज बेरमो के प्राचार्य लक्ष्मी नारायण ने कहा कि उन्नत भारत अभियान शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार की पार्टिसिपेटिंग इंस्टीट्यूट के बी कॉलेज बेरमो द्वारा चांपी गांव को गोद लिया गया है। जहां आर्थिक व सामाजिक विकास किया जाएगा।
उन्नत भारत अभियान सेल के कॉ-आर्डिनेटर डॉ अरुण कुमार रॉय महतो ने कहा कि उन्नत भारत अभियान शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार का एक प्रमुख कार्यक्रम है। इसकी शुरुआत वर्ष 2014 मे की गयी थी। इस पहल का उद्देश्य एजुकेशन इंस्टिट्यूट का लाभ उठाकर ग्रामीण क्षेत्रों में जीवन स्तर को बेहतर बनाना है। इसका लक्ष्य सतत विकास को बढ़ावा देना और नवीन समाधानों एवं सहभागी दृष्टिकोण के माध्यम से ग्रामीण समुदायों मे परिवर्तनकारी बदलाव लाना है। उन्होंने उन्नत भारत अभियान के बारे मे विस्तार पूर्वक बताया।
सब कॉ-आर्डिनेटर डॉ प्रभाकर कुमार ने कहा कि उन्नत भारत अभियान का लक्ष्य ग्रामीण जीवन की गुणवत्ता में सुधार करना और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना है। कहा कि भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली को उन्नत भारत अभियान योजना के लिए राष्ट्रीय समन्वय संस्थान के रूप में नामित किया गया है।

पंचायत की मुखिया रीता देवी ने कहा कि उन्नत भारत अभियान से चांपी गांव का उत्तरोत्तर विकास होगा। ग्रामीणों मे विकास को लेकर खुशी का माहौल है। गांव के आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम हैं। ग्राम सभा के जागरूकता कार्यशाला में मुखिया, कॉर्डिनेटर, सब कॉर्डिनेटर के अलावा पंचायत सचिव रूपा कुमारी, पंचायत समिति सदस्य एवं चापी गांव के सभी तेरह टोलों के ग्रामीणों में सीता राम मुर्मू, मुकेश प्रजापति, छट्ठू महतो, मनोहर महतो, सुबोध कुमार महतो, पुष्पा कुमारी, सीमा मुर्मू, सुरबाली मुर्मू, सोनम, रानी, शांति, अंशु, लक्ष्मी, लाडली, रूपा, गुड़िया कुमारी, रिया मुर्मू, शुभम प्रजापति, शिवलाल हेम्ब्रम, मनीष कुमार प्रजापति, रमन करमाली, श्रीराम हेम्ब्रम, फिनिराम सोरेन आदि सैकड़ो ग्रामीण रहिवासियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।
![]()













Leave a Reply