Advertisement

वार्ता के लिए अनुमंडल पदाधिकारी ने हस्त लदनी कोयला मजदूर संघ संयोजक को बुलाया

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। हस्त लदनी मजदूर संघ के संयोजक कथारा को आगामी 15 दिसंबर को बेरमो अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा वार्ता के लिए बुलाया गया है। इसकी पुष्टि स्वयं संघ के संयोजक अरुण कुमार सिंह ने 12 दिसंबर को की है।

सिंह ने बताया कि अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश मछुवा द्वारा बीते 11 दिसंबर को प्रेषित ज्ञापंक 22/2 के माध्यम से सीसीएल कथारा क्षेत्र के महाप्रबंधक सहित कथारा कोलियरी व् वाशरी के परियोजना पदाधिकारी को बोकारो जिला के हद में बेरमो अनुमंडल मुख्यालय तेनुघाट स्थित अनुमंडमल पदाधिकारी कार्यालय कक्ष में वार्ता के लिए बुलाया गया है।

कहा गया कि वार्ता में मुख्य रूप से हस्त लदनी मजदूरों, स्थानीय विस्थापित बेरोजगार युवकों तथा महिलाओं की प्रबंधन द्वारा उपेक्षा, कई महीनो से रोड सेल का ऑफर नहीं भेजने, सेल में अवैध वसूली, डीओ धारको व् लिफ्टरो द्वारा मनमानी पर रोक लगाने की मांग को लेकर परियोजना का चक्का जाम आंदोलन पर विराम लगाने को लेकर किया जाना है।

उन्होंने बताया कि उक्त वार्ता आगामी 15 दिसंबर को दोपहर ढाई बजे अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय में होना निश्चित किया गया है, जिसमें हस्त लदनी मजदूर संघ के पदाधिकारी सहित विस्थापित बेरोजगार संघ जबकि अनुमंडमल पदाधिकारी सहित कथारा क्षेत्र के महाप्रबंधक व् कथारा कोलियरी एवं वाशरी पीओ शामिल रहेंगे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *