एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में सीसीएल कथारा क्षेत्र के कथारा वाशरी व् कोलियरी में लोकल सेल (रोड सेल व् रैक लोडिंग) में हिस्सेदारी तथा ठेका व् आउटसोर्सिंग कार्यों में रोजगार की मांग को लेकर 12 दिसंबर को मशाल जुलूस निकाला गया। मशाल जुलूस में सैकड़ो की संख्या में प्रभावित क्षेत्र के ग्रामीण रहिवासी शामिल थे।

जानकारी के अनुसार पूर्व प्रेषित मांग पत्र के आलोक में हस्तलदनी कोयला मजदूर संघ तथा विस्थापित बेरोजगार समिति द्वारा मशाल जुलूस निकाला गया। नेतृत्व संघ के कार्यकारी अध्यक्ष नरेश यादव, कांग्रेसी नेता प्रमोद सिंह, झामुमो नेता इम्तियाज आलम तथा इकबाल अहमद व् श्रमिक नेता बालेश्वर गोप तथा मथुरा सिंह यादव कर रहे थे।
बताया जाता है कि सैकड़ो की संख्या में हस्त लदनी कोयला मजदूर संघ तथा विस्थापित बेरोजगार समिति समर्थक ग्रामीण रहिवासी श्रीकृष्ण चेतना क्लब से मशाल लेकर प्रबंधन के खिलाफ नारा लगाते जुलूस निकाला तथा लोकल सेल व ठेका कार्यों में हिस्सेदारी की मांग को लेकर कथारा मोड़ शिव मंदिर होते कथारा महाप्रबंधक कार्यालय पहुंचे, जहां संघ व समिति द्वारा सभा की गई।

सभा को मुख्य रूप से बालेश्वर गोप, प्रमोद सिंह, इकबाल अहमद, इम्तियाज आलम, मथुरा सिंह यादव, नरेश यादव, राजेश रजवार आदि ने संबोधित किया। जबकि सभा में उपरोक्त के अलावा शिवनाथ यादव, गोविंद यादव, खीरू यादव, गोपाल यादव, मनिलाल सिंह, राजेंद्र यादव, ज्ञानेश्वर यादव, संजय यादव सहित बड़ी संख्या में महिलाएं शामील थी।
![]()













Leave a Reply