अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में विश्व प्रसिद्ध हरिहरनाथ मंदिर में 11 दिसंबर को सैकड़ों श्रद्धालुओं ने दर्शन – पूजन किया। इस अवसर पर सारण के नव नियुक्त जिलाधिकारी (डीएम) वैभव श्रीवास्तव ने भी बाबा हरिहरनाथ मन्दिर में विधिवत पूजा अर्चना की।
बताया जाता है कि बाबा हरिहरनाथ मंदिर के मुख्य अर्चक आचार्य सुशील चंद्र शास्त्री ने वैदिक विधि विधान के साथ डीएम के अनुष्ठान को संपन्न कराया। इसके बाद मंदिर न्यास समिति की ओर से सचिव विजय कुमार सिंह लल्ला और मंदिर के पुजारियों ने उनका स्वागत किया।
इसके अलावा भक्तों ने आज हनुमान मंदिर, राधा – कृष्ण मंदिर, सूर्य एवं शनि मंदिर, काली मंदिर, खाक चौक ठाकुरबाड़ी, आप रुपी गौरी शंकर मंदिर, गजेन्द्र मोक्ष मंदिर आदि में दर्शन – पूजन किया।
पचास हजार से अधिक पर्यटको ने किया सोनपुर मेला का परिभ्रमण
यूं तो सरकारी तौर पर मेला समापन के बाद पहले दिन 11 दिसंबर को सोनपुर मेला में 50 हजार से अधिक यात्रियों ने परिभ्रमण किया। प्रतिदिन की तरह खरीद – बिक्री चलती रही। जबकि, सरकारी प्रदर्शनियों में वीरानगी छा चुकी है।
![]()













Leave a Reply