जिप अध्यक्ष ने किया पिलपिलो में संचालित हार्ड कोक फैक्ट्री का निरीक्षण
राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में नावाडीह प्रखंड ऊपरघाट के पेंक-नारायणपुर थाना क्षेत्र में संचालित हार्ड कोक कोयला फैक्ट्री के नाम पर अवैध कोयले की तस्करी का आरोप लगाया गया है।
बताया जाता है कि जिला परिषद बोकारो की अध्यक्षा सुनीता देवी एवं नावाडीह ऊपरघाट के जिप सदस्य खुशबू कुमारी ने 11 दिसंबर को पेनम थाना क्षेत्र के पिलपिलो में संचालित एक हार्ड कोक फैक्ट्री में निरीक्षण के दौरान इसका खुलासा किया है।
निरीक्षण क्रम में जिप अध्यक्षा ने कहा कि उक्त फैक्ट्री में कोयला पोड़ा करने के दौरान व्यापक पैमाने पर प्रदूषण भी फैलाया जा रहा है, जिससे फैक्ट्री के आसपास के ग्रामीण रहिवासी परेशान हैं। उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण से रहिवासी कई तरह के बीमारियों का शिकार हो रहे हैं।

पिलपिलो में संचालित एक हार्ड कोक फैक्टी का निरीक्षण जिप अध्यक्षा एवं जिप सदस्य ने अन्य जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों के साथ करने पर पाया कि फैक्ट्री संचालक ने कोयला का कागजात नहीं दिखाए और न ही इस्तेमाल किए जा रहे नदी का पानी का ही परमिशन दिखाए। उल्टा निरीक्षण के दौरान निरीक्षण करने पहुंचे प्रतिनिधियों को भाग जाने की धमकी देते हुए अभद्र व्यवहार किया एवं हंगामा करने लगे। जिसकी शिकायत जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन से किया है। साथ ही फैक्ट्री की आड़ में किए जा रहे कोयले का अवैध कारोबार बंद करवाने की मांग भी पत्र के माध्यम से किया गया है।
प्रतिनिधियों ने कहा कि दो दिनों में प्रशासन अगर यहां संचालित अवैध कारोबार को बंद नहीं करेगी तो आंदोलन किया जाएगा। मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता सह समाजसेवा चितरंजन साव, आजसू युवा राज्य संयोजक टिकैत महतो, गिरिडीह सांसद प्रतिनिधि दीपू अग्रवाल, कृष्णा सहित कई अन्य उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply