Advertisement

कृष्ण बल्लभ आश्रम हजारीबाग में कांग्रेस का समीक्षात्मक बैठक आयोजित

संगठन को मजबूत कर कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाए-प्रदेश अध्यक्ष

प्रहरी संवाददाता/बगोदर (गिरिडीह)। हजारीबाग जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम में ग्राम पंचायत कांग्रेस कमेटी एवं वार्ड कांग्रेस कमेटी के गठन, बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) चयन तथा फॉर्म-2 भरने की प्रगति की समीक्षा हेतु 10 दिसंबर को बैठक का आयोजन किया गया। समीक्षात्मक बैठक की अध्यक्षता पूर्व मंत्री सह जिलाध्यक्ष जय प्रकाश भाई पटेल ने की।

समीक्षात्मक बैठक में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि संगठन सुदृढ़ीकरण के लिए बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने, समयबद्ध तरीके से कमेटियों के गठन को पूरा करने और कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाना सभी कांग्रेसियों का कर्तव्य है।

उन्होंने कहा कि संगठन सृजन 2025 में संगठन को युद्ध स्तर पर मजबूत कर वर्ष 2027 में होनेवाले लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाना कांग्रेस पार्टी का लक्ष्य है। यह लक्ष्य तभी पुरा हो सकता है, जब हम सभी आपसी भेद-भाव को भूला कर ईमानदारी से पार्टी के लिए कार्य करते रहें।

उन्होंने कहा कि जिस तरह से हमारे नेता व् लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी तमाम तथ्यों के साथ वोट चोरी को उजागर किया है हमें वोट चोर गद्दी छोड़ दिल्ली की रैली में शामिल होकर राम लीला मैदान को भर देना है।
समीक्षात्मक बैठक का संचालन पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार यादव ने किया। मौके पर प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सह जिला प्रभारी जलेश्वर महतो, प्रदेश से आए पदाधिकारी अमूल निरज खलको, सुर्य कांत शुक्ला विशिष्ट रूप से उपस्थित हुए।

हजारीबाग जिला कांग्रेस के मीडिया प्रभारी निसार खान ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष भीम कुमार, प्रदेश महासचिव बिनोद कुशवाहा, प्रदेश सचिव अवधेश कुमार सिंह, बिनोद सिंह, शशि मोहन सिंह, पूर्व सदर विधानसभा के प्रत्याशी मुन्ना सिंह, एससी सेल प्रदेश अध्यक्ष केदार पासवान, वरिष्ठ कांग्रेसजन, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्षगण, नगर अध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्षगण, प्रकोष्ठ और मंच मोर्चा के अध्यक्षगण, जिला कांग्रेस के पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता सैकड़ो की संख्या में शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *