अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला में पिछले इकतीस दिनों से पर्यटन विभाग के मुख्य पंडाल का लगातार संचालन कर रहे बिट्ठल नाथ सूर्य को सशस्त्र सीमा बल ने अपने शिविर में 10 दिसंबर को सम्मानित और पुरस्कृत किया।
इस अवसर पर सीमा सुरक्षा बल के समादेष्टा (कमांडेंट) डॉक्टर निशी कांत ने बिट्ठल नाथ सूर्य को सम्मानित करते हुए उन्हें आवाज का जादूगर बताया। कमांडेट ने कहा कि लगातार हर दिन जिस प्रकार बिट्ठल नाथ ने मंच का संचालन किया वह सराहनीय है। उन्होंने कहा कि आवाज की दुनिया में बिट्ठल एक पहचान हैं।
इस मौके पर सीमा सुरक्षा बल के इंस्पेक्टर अमित कुमार, हवलदार अनिल कुमार, मनोरंजन देवरी, आरक्षी अखिलेश कुमार, सूरज कुमार, गुमान सिंह, राहुल कुमार, विनोद पासवान समेत अन्य जवान उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply