अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। यारा सिली सिली बिरहा में रात का जलना, ये कहां आ गए हम, मिले न तुम तो हम घबड़ाए सहित कई फिल्मी गानों के धमाकेदार प्रस्तुति के साथ सारण जिला के हद में हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला के समापन समारोह को 10 दिसंबर को इंडियन आइडल सीजन 15 की प्रतिभागी रही बिहार की बेटी ऋतिका राज सिंह ने अपनी गायिकी से यादगार बना दिया।
बिहार सरकार के पर्यटन विभाग, कला, संस्कृति एवं युवा विभाग तथा सारण जिला प्रशासन की ओर से आयोजित हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला समापन के मौके पर आयोजित सांस्कृतिक संध्या के दौरान गायिका ऋतिका राज सिंह ने एक से बढ़कर एक फिल्मी गीतों की प्रस्तुति कर मेला दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

गौरतलब है कि गायिका ऋतिका की शुरुआती शिक्षा बिहार की राजधानी पटना के डॉन वास्को स्कूल से हुई। बिहार के पटना की रहने वाली ऋतिका ने छोटी उम्र से ही गाना शुरू कर दिया था। महज चार साल की उम्र में ही उसने माइक्रोफ़ोन थाम लिया था। डॉन बास्को स्कूल पटना में पढ़ते‑पढ़ते उसने संगीत की बारीकियों को सीखा और फिर बीते वर्ष 2024 में इंडियन आइडल सीज़न 15 के ऑडिशन में भाग लिया।
उसकी पहली ही परफ़ॉर्मेंस ने निर्णायक विजय प्रकाश, कुमार शानू और श्रेया घोषाल को प्रभावित कर दिया और वह टॉप 10 तक पहुंच गई।ऋतिका की आवाज़ और स्टेज परफ़ॉर्मेंस ने सबका दिल जीत लिया और कई म्यूज़िक डायरेक्टर से ऑफर भी मिले। ज्ञात हो कि इंडियन आइडल गायिका ऋतिका राज सिंह सेमी‑क्लासिकल, गजल, लोकगीत एवं भावनात्मक गायकी की प्रस्तुति करती है।
![]()













Leave a Reply