Advertisement

गोपनीय शाखा में उपायुक्त ने की जिला ई-गवर्नेंस सोसाइटी की बैठक

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। गोपनीय स्थित कार्यालय कक्ष में 10 दिसंबर को बोकारो जिला उपायुक्त अजय नाथ झा ने जिला ई-गवर्नेंस सोसाइटी की बैठक की। बैठक में जिले में डिजिटल सेवाओं को विस्तारित एवं सुदृढ़ करने से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

जानकारी के अनुसार बैठक में उपायुक्त झा ने झारनेट की गतिविधियों को और प्रभावी बनाने के लिए एनआइसी कार्यालय भवन में आवश्यक तकनीकी सुविधाएं शीघ्र स्थापित करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली को और अधिक पारदर्शी एवं समयबद्ध बनाने हेतु उपायुक्त कार्यालय में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सिस्टम की स्थापना का निर्देश दिया।

बैठक में उपस्थित अधिकारियों ने विभिन्न विभागों में ई-गवर्नेंस से संबंधित कार्यों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की और आगामी योजनाओं पर विचार-विमर्श किया। बैठक में अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी जगरनाथ लोहरा, सहायक निदेशक पियूष, जिला योजना पदाधिकारी राज शर्मा, डीपीओ यूआइडी शैलेन्द्र मिश्रा आदि उपस्थित थे।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *