हमारे कार्यक्षेत्र में जो भी कार्य हैं उसे पूरा किया जाएगा-जीएम
एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल बीएंडके क्षेत्र के करगली स्थित ऑफिसर क्लब मे सीसीएल प्रबंधन तथा कोयलांचल विस्थापित संघर्ष मोर्चा के प्रतिनिधियो के साथ 9 दिसंबर को द्विपक्षीय वार्ता की गयी। वार्ता में प्रबंधन की ओर से मुख्य रूप से क्षेत्र के महाप्रबंधक (जीएम) संजय कुमार झा तथा मोर्चा के तरफ से केंद्रीय अध्यक्ष वतन महतो उपस्थित रहे। इसमें मोर्चा के तरफ से पूर्व मे दी गई मांग पत्र पर वार्ता की गयी।
इस अवसर पर जीएम संजय कुमार झा ने कहा कि चरकपानिया, गांधीनगर तथा बैदकारो बस्ती के विस्थापितों द्वारा पूर्व मे एक मांग दिया गया था। इसका एक बार बैठक हो चुकी है। उसी बैठक का रिव्यु मीटिंग आज हुई। कहा कि पहले मीटिंग मे जो वार्ता हुई थी उस पर काम चल रहा है। इसमें सड़क और नाले का निर्माण, बिजली के खम्भे और तार बदलना, ट्रांसफ़ार्मर लगाना आदि शामिल है। कहा कि बहुत सारा काम हुआ है और बहुत सारा काम अभी करना बाकी है।
उन्होंने कहा कि कुछ एलएंडआर और को-ऑपरेटिव से सम्बन्धी काम पेंडिंग है। कुछ बाते हेड क्वार्टर से सम्बन्धी आ रही है, उसको भी मीटिंग के दौरान हेड क्वार्टर मे बात कर रहा हूं। वहां के प्रबंधन भी समस्या के समाधान के लिए पॉजिटिव है। कहा कि विस्थापितों को रोजगार देने की बात आ रही है। एक नई आउटसोर्सिंग कंपनी के साथ बैठक कर स्थानीय रहिवासियों को रोजगार दिलाने की कोशिश की जायेगी। कहा कि जो भी मांग है जो हमारे कार्य क्षेत्र में आते हैं, उसे जरूर पूरा किया जाएगा।
वार्ता में मोर्चा के वतन महतो ने कहा कि पूर्व में जो वार्ता हुआ था, उस आधार पर अभी तक काम नहीं किया गया है। कहा कि पूर्व में उन्होंने विस्थापितों को रोजगार दिलाने तथा अन्य मांगों को पूरा करने के शर्त पर माइंस चालू करने दिया था, परंतु कोई भी मांग पूरा होते दिखता नजर नहीं आ रहा है। कोऑपरेटिव सोसायटी, रोजगार, हेल्थ संबंधी मांगों पर कार्य होता नहीं दिख रहा है। कहा कि जंगल अवैध तरीके से काट दिया गया है। अभी तक ग्राम सभा का कॉपी नहीं मिला है। क्षेत्र के विस्थापित ठगा महसूस कर रहे हैं। अगर आज वार्ता विफल हुई तो फिर से माइंस बंद कराया जाएगा।
मौके पर कारो पीओ सुधीर कुमार सिन्हा, विभागाध्यक्ष मानव संसाधन विनय रंजन टुडू, क्षेत्रीय अस्पताल करगली के सीएमओ डॉ केपी साही, विभागाध्यक्ष एलएंडआर शंकर झा, विभागाध्यक्ष असैनिक सतीश सिन्हा, प्रबंधक एचआर पीएन सिंह, एलएंडआर अधिकारी कारो मनीष माहेश्वरी, पीई श्याम रतन, ईएंडएम से उत्कर्ष बक्शी, विस्थापित संघर्ष मोर्चा के वरीय नेता इंद्रदेव महतो, विश्वनाथ रजवार, अहमद हुसैन, शमशेर अंसारी, सुरेश कुमार महतो, मोहम्मद करीम अंसारी, मनोज हेंब्रम, दिनेश मुर्मू, विनोद मुर्मू, धनेश्वर महतो, नारायण महतो, योगेंद्र महतो, तेजपाल महतो, बैजनाथ महतो, यदु महतो, अबू बकर आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply