एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। भारतीय मजदूर संघ से संबंद्ध अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ का तीन दिवसीय अभ्यास वर्ग महाराष्ट्र के नागपुर में संपन्न हो गया।
अभ्यास वर्ग कार्यक्रम में मुख्य रूप में कोल उधोग प्रभारी के. लक्ष्मा रेड्डी उपस्थित रहे। वही कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ के अध्यक्ष संजय कुमार चौधरी तथा संचालन महामंत्री सुजीत कुमार सिंह द्वारा किया गया।
अभ्यास वर्ग में सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष निर्गुण महतो, महामंत्री शशि भूषण सिंह, अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ के कार्यसमिति सह पेंशन सेल सदस्य रवींद्र कुमार मिश्रा, सुरक्षा समिति सदस्य जय प्रकाश झा, विशाल कुमार, राघवेंद्र पासवान तथा कल्याण समिति सदस्य के रूप में अनूप सिंह, रामेश्वर मंडल तथा मुकेश कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में सर्वसम्मति से यह तय किया गया कि आगामी 12 दिसंबर को पुरे भारत वर्ष में बाबु गेनू सैद के बलिदान दिवस के रूप में मनाया जाएगा, क्योंकि वे एक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं क्रांतिकारी थे। वे भारत स्वदेशी के लिए बलिदान होने वाले पहले क्रांतिकारी थे। बोकारो जिला के हद में सीसीएल के ढोरी क्षेत्र में भी आगामी 12 दिसंबर को बाबु गेनू सैद का बलिदान दिवस मनाया जाएगा। उक्त जानकारी अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ के कार्यसमिति सह पेंशन सेल सदस्य रवींद्र कुमार मिश्रा ने 9 दिसंबर को दी।
![]()













Leave a Reply