Advertisement

रांची में 18 से 21 दिसंबर तक बॉलीवुड निर्माता निर्देशक रिज़वान डेनियल

युधिष्ठिर महतो/धनबाद (झारखंड)। बॉलीवुड के चर्चित निर्माता निर्देशक रिज़वान डेनियल 18 से 21 दिसंबर तक झारखंड की राजधानी रांची में रहेंगे।रांची के आपराधिक विषय पर एक मनोरंजक कहानी की पटकथा पूरी तरह तैयार हो चुकी हैं, जिसके लेखक कफ़ीलूर रहमान हैं। जिन्हें हाल ही में दादा साहेब फाल्के सेवा रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया हैं।

ज्ञात हो कि रिज़वान डेनियल कई वेब सीरीज और फीचर फ़िल्म का निर्माण कर चुके हैं। वर्तमान में वे फ़िल्म गैंग्स ऑफ़ सम्भल की शूटिंग में व्यस्त हैं। लेखक के. रहमान ने बताया कि रांची की आपराधिक विषय पर आधारित कहानी पढ़ने के बाद रिजवान डेनियल आने को तैयार हुए हैं। वे यहां के स्थानीय कलाकारों से भी मुलाक़ात करेंगे। रहमान लेखन कार्य में कई वर्षों से सक्रिय हैं एवं उनके उपन्यास प्रकाशित हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *