एस. पी. सक्सेना/बोकारो। गायत्री समाज के जनशताब्दी वर्ष के आयोजन को लेकर 8 दिसंबर को बोकारो जिला के हद में गायत्री ज्ञान मंदिर कथारा में बैठक का आयोजन किया गया। उक्त जानकारी गायत्री परिवार कथारा के हनुमान दयाल सिंह ने दी।
उन्होंने बताया कि आज की बैठक में शांतिकुंज हरिद्वार से ज्योति कलश यात्रा मां भगवती देवी के जनशताब्दी तथा गुरुदेव श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा प्रज्जल्वित अखंड दीप के सौ साल पूरे होने के उपलक्ष में आयोजित किया गया था। उन्होंने बताया कि गायत्री परिवार द्वारा सन 2026 को जनशताब्दी वर्ष के रूप मनाया जा रहा है। इस उपलक्ष में शांतिकुंज से ज्योति कलश यात्रा विभिन्न राज्यों तथा झारखंड के विभिन्न जिलों से भ्रमण करते हुए बोकारो आ रही है।
ज्योति कलश यात्रा गोमिया प्रखंड में आगामी 24 से 27 दिसंबर तक विभिन्न पंचायत में घुमाया जाएगा। कहा कि रथ नावाडीह प्रखंड से आगामी 24 दिसंबर को बोकारो थर्मल आएगा। यहां के विभिन्न मंदिरों में ज्योति कलश का आरती पूजन के साथ-साथ स्वागत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जनशताब्दी वर्ष का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के रहिवासियों को बताया जाएगा। साथ हीं सामूहिक तथा व्यक्तिगत देव स्थापना किया जाएगा।
सायं ५ बजे त्रयोदश मंदिर बोकारो थर्मल में दीप यज्ञ संपन्न होगा। आयोजित समीक्षा बैठक में राम सेवक पांडेय, विष्णु राम, चंद्र भूषण प्रसाद, जगजीवन महतो, हनुमान दयाल सिंह, जयप्रकाश विश्वकर्मा, सीताराम चौहान, सुधा शर्मा सहित दर्जनों महिला व् पुरुषों ने भाग लिया।
![]()













Leave a Reply