एस. पी. सक्सेना/बोकारो। केंद्रीय श्रम संगठन सीटू से संबद्ध इस्पात मजदूर मोर्चा द्वारा सेल प्रबंधन की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ 8 दिसंबर को बीएसएल प्लांट गोल चक्कर के समीप आक्रोश पूर्ण प्रदर्शन व् नारेबाजी की गई।
नारेबाजी के बाद उक्त स्थल पर बीएलएल बोकारो में कार्यरत मजदूरों की सभा की गई। सभा की अध्यक्षता मोतीलाल मांझी ने किया। मजदूरों को सम्बोधित करते हुए युनियन के महामंत्री आर के गोराई ने कहा कि सेल प्रबंधन मजदूरों की जायज मांगो को भी जान बूझकर लम्बे दिनों से लम्बित कर रखा है। कहा कि लगभग 9 वर्षों में सेल के मजदूरों का वेतन समझौता को प्रबंधन रोक रखा है।
बहुमत युनियन की आड़ में किया गया मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग को चार साल बीत जाने के बाद भी आज तक वेतन समझौता सम्पन्न नहीं किया जा सका है। मेमोरेंडम पर दस्तखत करने वाली युनियनें आज अपनी बचाव करने की स्थिति में भी नहीं रह गई है। सेल प्रबंधन ऐसा महाजाल फेंका है कि आज ज्यादातर युनियनें दिग्भ्रमित है। मजदूर भी दिग्भ्रम की स्थिति में पहुंच गया है। काफी नुकसान मजदूरों को हो रहा है पर चुपचाप सहन कर रहे हैं।
महामंत्री ने कहा कि सरकार और प्रबंधन मिलकर मजदूरों का एरियर हज़म कर लेना चाहते हैं। ऐसी विकट स्थिति कभी भी सेल के मजदूरों को नहीं झेलना पड़ा था। इस दिग्भ्रम के जाल से मजदूरों को बाहर निकालने के लिए मजदूरों के बीच युनियन द्वारा गहन जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सेल के मजदूर हो या ठेका मजदूर, प्लांट में असुरक्षित स्थिति में रहकर भी प्लांट में रिकॉर्ड उत्पादन कर रहे हैं। मुनाफा भी अर्जित कर रहे हैं, पर मजदूरों को उनके हक हकूक से बंचित रखा जा रहा है। चाहे उनका एरियर का सवाल हो, उनके ग्रेच्यूटी पर एकतरफा सीलींग लगाए जाने का सवाल हो। आज तक एमओयू को एग्रीमेंट में तब्दील नहीं किया जा सका है।
उन्होंने कहा कि इधर केन्द्र सरकार चार लेबर कोड की अधिसूचना जारी कर मजदूरों को बंधुआ मजदूर बनाने की दिशा में कदम आगे बढ़ा चुकी है। कहा कि मजदूर इस बार स्वीकार नहीं करेंगे। सम्मानजनक समझौता और मजदूर विरोधी लेबर कोड रद्द किए जाने तक मजदूर संघर्ष के मैदान में रहेंगे। ऐसा नहीं होने पर मजदूर आने वाले दिनों में हड़ताल पर जाने को विवश होंगे। सभा को देव कुमार, आर. आर. पन्ना, एस. प्रमाणिक आदि वक्ताओं ने भी संबोधित किया। प्रदर्शन व् नारेबाजी में सैकड़ों मजदूर उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply