Advertisement

हरिहर क्षेत्र मेला में सुषमा कुमारी की कत्थक नृत्य की प्रस्तुति पर झूमें दर्शक

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में विश्व प्रसिद्ध हरिहरक्षेत्र सोनपुर मेला के मुख्य सांस्कृतिक मंच पर 8 दिसंबर को जिला प्रशासन की ओर से आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में सुषमा कुमारी की कत्थक नृत्य की प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया।

नर्तकी सुषमा ने अपनी प्रथम प्रस्तुति अर्धनारीश्वर, कर सोहे डमरू डीमक डीमक डीम डीम एवं शिव रक्षा स्तोत्र, धमाल ताल एवं ठुमरी पर नृत्य की प्रस्तुति ने दर्शकों को सम्मोहित कर दी। उन्होंने सैया रूठ गए मैं मनाती रही पर क्लासिकल नृत्य की प्रस्तुति दी, जिस पर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं। अगली प्रस्तुति में उन्होंने तीन ताल के दो रूप, सूफी नृत्य मोहे छेड़ो ना नंदलाल गरबा लगाकर मुझको सताए आदि कई शानदार नृत्य की प्रस्तुति कर दर्शकों की वाहवाही लूटी।

कार्यक्रम के अंत में एसएसबी के इंस्पेक्टर अमित कुमार, हवलदार अनिल कुमार आदि ने संयुक्त रूप से सुषमा कुमारी एंड टीम को सम्मानित किया। मंच संचालन जिला प्रशासन द्वारा प्रतिनियुक्त उद्घोषक रंगकर्मी बिट्ठल नाथ सूर्य के द्वारा किया गया। इसके पश्चात रोशन कुमार एंड टीम की भी प्रस्तुति दी गई एवं उन्हें भी सम्मानित किया गया। उक्त अवसर पर रोहन प्रकाश, रश्मि कुमारी, जिला नजारत शाखा के मनोज कुमार, विनोद राम आदि उपस्थित रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *