न्यास समिति ने एसएसबी चिकित्सा टीम को किया सम्मानित
अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में विश्व विख्यात हरिहर क्षेत्र सोनपुर के प्रसिद्ध बाबा हरिहरनाथ मन्दिर में 8 दिसंबर को सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) द्वारा मेडिकल जांच कैम्प लगाया गया। शिविर में दर्जनों श्रद्धालुओं व् पुजारियों के ब्लडप्रेशर और ब्लडशुगर की जांच की गयी।
जानकारी के अनुसार एसएसबी मेडिकल कमांडेंट डाॅ निशिकांत 47वीं वाहिनी रक्सौल एवं अमित कुमार, इंस्पेक्टर 71वीं वाहिनी एसएसबी मोतिहारी ने मेडिकल जांच कैम्प में बाबा हरिहरनाथ मन्दिर के पुजारीगण एवं समस्त कर्मचारी गण के साथ साथ मन्दिर में आए समस्त श्रद्धालुओं का ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर की जांच कर निःशुल्क दवा वितरण किया।

उक्त अवसर पर हरिहरनाथ मन्दिर न्यास समिति के सह-कोषाध्यक्ष मिथिलेश कुमार सिन्हा ने डॉक्टर और सेवाकर्मी को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। मेडिकल कैम्प में मन्दिर के मुख्य अर्चक आचार्य सुशील शास्त्री, पुजारी पवन शास्त्री व अन्यान्य पुजारीगण के साथ दर्जनों श्रद्धावानों ने जांच करवाकर दवाईयां प्राप्त की। साथ हीं एसएसबी मेडिकल टीम को साधुवाद दी।
![]()













Leave a Reply