Advertisement

किशोरियों में नेतृत्व क्षमता विकास के लिए खेल जरूरी-कुंदन

कसमार में किशोरियों के बीच फुटबॉल तथा कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के पोंडा खेल मैदान में सहयोगिनी संस्था की ओर से 7 दिसंबर को किशोरियों का खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में कसमार प्रखंड की सात पंचायत की किशोरी फुटबॉल तथा फुटबॉल टीमों के बीच टूर्नामेंट आयोजित की गयी। इस दौरान पोंडा, गर्री, दुर्गापुर, खैराचातर, टांगटोना, बगदा एवं सोनपुरा की फुटबॉल टीमों के बीच प्रतियोगिता आयोजित किया गया।

इस अवसर पर टूर्नामेंट में बतौर अतिथि कसमार थाना प्रभारी कुंदन कुमार, मुखिया हारु रजवार, परितोष कुमारी, संस्था की सचिव कल्याणी सागर, निदेशक गौतम सागर, कुमारी किरण ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उपस्थित किशोरियों व अन्य खेल प्रेमियों को संबोधित करते मुख्य अतिथि कुंदन कुमार ने कहा कि अब फुटबॉल तथा कबड्डी खेल सहित हर खेल में लड़कियां सफलता हासिल कर रही है।

कहा कि अब लड़कियां जिला, राज्य से लेकर राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सफलता का परचम लहरा रही है। उन्होंने कहा कि किशोरियों के बीच फुटबॉल टूर्नामेंट की शुरुआत सहयोगिनी संस्था की बेहतरीन पहल है। इससे बालिकाओं के बीच खेल प्रतिभा में निखार आएगी।

मुखिया हारु रजवार ने कहा कि हर क्षेत्र में लड़कियां खेल में बेहतर प्रदर्शन कर अपना एवं क्षेत्र का नाम रौशन करेंगी। कहा कि खेल को सिर्फ मनोरंजन ही नहीं, बल्कि कैरियर के रूप में देखने एवं नजरिया बदलने की जरूरत है। संस्था सचिव कल्याणी सागर ने कहा कि समाज और परिवार में बेटियों को भी आगे बढ़ने के लिए हर क्षेत्र में समान अवसर मिलना चाहिए।

टूर्नामेंट का फाइनल मैच पोंडा और दुर्गापुर की टीम के बीच किया गया, जिसमें पोंडा ने दुर्गापुर की टीम को 3-1 के अंतर से पराजित किया। वहीं प्रतियोगिता में तृतीय स्थान बागदा की टीम ने प्राप्त की। इसी प्रकार का अन्य टूर्नामेंट में प्रथम सोनपुरा, द्वितीय पोंडा तथा गर्री तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस दौरान घड़ा फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें सोनी कुमारी ने जीत दर्ज की। टूर्नामेंट के समापन के बाद खिलाड़ियों को शील्ड, मेडल व अन्य उपहार देकर संस्था ने सम्मानित किया।

मौके पर सहयोगिनी के रवि कुमार, अनिल हेंब्रम, अनीता देवी, रिया हालदार, रेखा देवी, बिनीता देवी, संगीता देवी, विकास कुमार, सूर्यमुनि देवी, मंजू देवी, पुष्पा देवी, सोनी कुमारी, नेपाल महतो, प्रकाश कुमार महतो, लबानी घोष व अन्य किशोरियां समेत महिलाएं उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *