रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में जरीडीह प्रखंड के भस्की पंचायत अंतर्गत जाराटांड में सांसद खेल महोत्सव के तहत आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन 7 दिसंबर को गिरिडीह सांसद ने किया। सांसद ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर सांसद सीपी चौधरी ने कहा कि खेल न केवल स्वस्थ जीवन का आधार है, बल्कि युवाओं में अनुशासन, ऊर्जा और सकारात्मक सोच विकसित करता है। इस अवसर पर मैदान में खिलाड़ियों की जोश भरी उपस्थिति, उनकी गतिशील खेल भावना और शानदार प्रदर्शन ने पूरे कार्यक्रम को खास और यादगार बना दिया। दर्शकों में भी उत्साह देखने को मिला। उक्त अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, पार्टी कार्यकर्ता, क्षेत्रवासी एवं खेल प्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया।
![]()













Leave a Reply