प्रदेश सचिव उमाशंकर ठाकुर ने समाज को संगठित होकर चलने का दिया सुझाव
प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड क्षेत्र के बुंडू पंचायत भवन में 7 दिसंबर को राष्ट्रीय नाई महासभा की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।बैठक में जिला के विभिन्न क्षेत्रों से संगठन के पदाधिकारी शामिल हुए।
बैठक की अध्यक्षता महासभा के बोकारो जिला उपाध्यक्ष मनोज ठाकुर ने की। जबकि मुख्य अतिथि के रूप में महासभा के प्रदेश सचिव सह प्रवक्ता उमा शंकर ठाकुर उपस्थित रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश सचिव उमाशंकर ठाकुर ने कहा कि नाई समाज को संगठित होकर अपनी सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक प्रगति के लिए सामूहिक रूप से प्रयास करने की आवश्यकता है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि संगठन तभी मजबूत होगा जब समाज के प्रबुद्ध जन अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाएँगे।
आरक्षण से जुड़े मुद्दों पर उन्होंने कहा कि सरकार तक अपनी मांगों को प्रभावी तरीके से पहुँचाने के लिए आंदोलन ही सबसे सशक्त माध्यम है। इसलिए हर स्तर पर एकजुट रहकर अपनी आवाज सरकार तक पहुँचानी होगी। इसके साथ ही उन्होंने जाति एवं आर्थिक सर्वेक्षण की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समाज की वास्तविक स्थिति को सरकारी अभिलेखों में दर्ज कराना अत्यंत आवश्यक है। इससे विभिन्न योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ समाज तक बेहतर तरीके से पहुँच सकेगा।
बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी चर्चा की गयी। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि महासभा की अगली बैठक आगामी 13 दिसंबर को तेनुघाट गेस्ट हाउस में आयोजित की जाएगी। बैठक में मुख्य रूप से अरविंद कुमार शर्मा, मुकेश कुमार, राज किशोर शर्मा, रवि शंकर ठाकुर, लाल बहादुर शर्मा, धनश्याम ठाकुर, राकेश शर्मा सहित समाज के कई पदाधिकारीगण उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply