अंचल एवं थाना भूमाफिया को दे रहा संरक्षण, होगा आंदोलन-भाकपा माले
एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। भूमि विवाद मामले को लेकर 7 दिसंबर की शाम समस्तीपुर जिला के हद में ताजपुर पुरानी बाजार रहिवासी कथित प्रदीप साह सपरिवार शिव बालक केशरी के घर पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। मारपीट में शिव बालक केशरी, पत्नी निर्मला केशरी एवं दो बेटियां गंभीर रूप से घायल हो गई।
बताया जाता है कि घटना के बाद स्थानीय रहिवासियों ने आनन-फानन में घायलों को स्थानीय रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए चिकित्सक ने सभी घायलों को सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया। गंभीर रूप से घायल शिव बालक केशरी ने सदर अस्पताल में बताया कि पड़ोसी प्रदीप साह से जमीन का विवाद था। मैंने सीओ के यहां आवेदन देकर मापी के लिए अमीन बहाल कराया। दो दिन पूर्व मेरे पक्ष में मापी हुआ। इससे खैर खाये आरोपी प्रदीप साह सपरिवार हरबे-हथियार से लैश होकर उसके घर में घुसकर हमला कर दिया। इसमें मुझे, मेरी पत्नी एवं दोनों बेटी को बुरी तरह पीटा गया।
केशरी के अनुसार मारपीट में हमलोगों की हत्या हो जाती, लेकिन कुछ राहगीर द्वारा हो-हल्ला करने पर हमलावर भाग गये। इसके बाद हमें रेफरल अस्पताल भेज दिया गया, जहां गंभीरावस्था को देखते हुए चिकित्सक ने सदर अस्पताल भेज दिया है। उक्त मारपीट की घटना की जानकारी मिलते ही भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह, प्रभात रंजन गुप्ता एवं आसिफ होदा ने घायलों से मिलकर हालचाल जाना। मौके पर माले नेता ने अंचल एवं थाना पर भू-माफिया एवं दबंगों को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए घटना की जांच कर दोषियों पर एफआईआर दर्ज करने, दोषी की गिरफ्तारी एवं सरकारी खर्च पर इलाज करने की मांग की है।
![]()













Leave a Reply