Advertisement

क्रिकेट के फाइनल में दरभंगा डिविजन की शानदार जीत, तिरहुत को मिली हार

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में विश्व प्रसिद्ध हरिहरक्षेत्र सोनपुर मेला के डाक बंगला मैदान में बीते 6 दिसंबर को अंतर प्रमंडलीय क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला तिरहुत डिविजन बनाम दरभंगा डिवीजन के बीच खेला गया। फाइनल मुकाबले में दरभंगा ने तिरहुत प्रमंडल पर 7 विकेट से शानदार जीत हासिल की।

इससे पुर्व तिरहुत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया, परन्तु 83 रनों के अंदर सभी बल्लेबाज पवेलियन की ओर वापस चले गये। दरभंगा टीम के गेंदबाज प्रशांत सिंह ने तीन विकेट लेकर तिरहुत के बल्लेबाज की कमर तोड़ दी। 83 रन का पीछा करने उतरी दरभंगा की टीम ने 13 ओवर के समाप्ति पर इस लक्ष्य को पीछा करते हुए चार विकेट के नुकसान पर इस लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। नमन गौरव की 41 रनों की बल्लेबाजी की बदौलत दरभंगा ने विजय हासिल किया। फाइनल मुकाबले का विनर दरभंगा डिवीजन रहा।

बेस्ट बॉलर का अवार्ड तिरहुत के तरफ से सौरभ कुमार को मिला। बेस्ट मैन का अवार्ड नमन गौरव ने पाया। बेस्ट आयोजन कर्ता के रूप में रोहित यादव को डीएसओ सारण सलीम अंसारी द्वारा सम्मानित किया गया। मुख्य कॉमेंटेटर मुकुल यादव, मुख्य स्कोरर के रूप में एन आर आई सोनू राय थे। जिला खेल पदाधिकारी शमीम अंसारी, क्रिकेट संयोजक सुनील कुमार सिंह एवं दीपक कुमार ने टॉस कराकर प्रतियोगिता का शुभारंभ कराया।अंपायर की भूमिका में दिपक कुमार, जितेंद्र कुमार तथा स्कोरिंग सुजीत कुमार और दीपक कुमार सिंह द्वारा किया गया। कमेंट्री रोहित कुमार द्वारा किया गया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से विभिन्न खेलों के संयोजक/अधिकारी उपस्थित रहे। जिला खेल पदाधिकारी शमीम अंसारी, अवधेश प्रसाद, सुनील कुमार सिंह, दिपक कुमार सिंह, किशोर कुणाल, संजय कुमार सिंह, विकास कुमार, गौरी शंकर, रूपनारायण, प्रमोद, मृत्युंजय कुमार सिंह, नीलाभ गुंजन, सुजीत कुमार, पंकज कुमार चौहान, सुशील कुमार, रूपनारायण, गौरी शंकर, राजेश कुमार सिंह, खुशीनुदी कमाल, नीरज तिवारी, मुकेश कुमार सिंह, सुनील कुमार (नवादा), सीमा कुमारी, मिल्टन, प्रियंका कुमारी, नीलिमा सिंह, शिवानी सिंह, रामकृष्ण, कुणाल यादव, अमित कुमार गिरि, खुर्शीद आलम, आदानी सहित अन्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *