प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। बेरमो पुलिस की तत्परता से पिछले दिनों हुई हत्या के बाद हत्यारों को गिरफ्तार कर जेल जेल भेजा गया। जिसे लेकर अनुमंडल पदाधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह द्वारा बोकारो जिला के हद में बेरमो अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय तेनुघाट में 6 दिसंबर को प्रेस कांफ्रेंस किया गया।
प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए एसडीपीओ सिंह ने बताया कि बीते एक दिसंबर को तेनुघाट ओपी के तेनु डैम किनारे एक अज्ञात शव बरामद किया गया था। जिसे लेकर तेनुघाट ओपी में मामला दर्ज किया गया और पुलिस जांच पड़ताल में लग गई। जिससे यह पता चला कि वह शव पेटरवार थाना क्षेत्र के उलगड्डा टोला पूर्णाडीह रहिवासी हेमलाल मुर्मू की है। जिसकी उम्र लगभग 50 वर्ष थी। जिसे अपराधियों द्वारा साक्ष्य छिपाने की नियत से हत्या कर शव को डैम किनारे फेंक दिया गया।
बताया जाता है कि उक्त हत्या कांड की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बोकारो के निर्देशानुसार कांड का त्वरित उद्भेदन करते हुए दो आरोपी पेटरवार थाना क्षेत्र के उलगड्डा टोला पूर्णाडीह रहिवासी विशाल कुमार सोरेन और कसमार थाना क्षेत्र के चट्टी रहिवासी चंदू डे उर्फ रूपेश कुमार को गिरफ्तार किया गया। साथ ही हत्या में प्रयुक्त खून लगा बांस का लठ्ठा और घटना में प्रयोग किया बाइक बरामद किया गया।
इस बारे में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह ने बताया कि दोनों आरोपी मृतक के घर पर शराब पी रहे थे। इस दौरान मृतक के द्वारा कुछ बाता बाती हुई, जिसे लेकर दोनों आरोपी ने मृतक हेमलाल मुर्मू को तेनुघाट डैम किनारे लाकर हत्या कर दिया। छापामारी दल में जरीडीह अंचल पुलिस निरीक्षक शैलेंद्र सिंह, तेनुघाट ओपी प्रभारी भजनलाल महतो, पेटरवार थाना प्रभारी राजू कुमार मुंडा, कसमार थाना प्रभारी कुंदन कुमार, तेनुघाट ओपी पुलिस अवर निरीक्षक मनोज तिर्की, कुलदीप कुमार राम, रंजन कुमार सहित तेनूघाट ओपी एवं कसमार थाना के सशस्त्र दल शामिल थे।
![]()













Leave a Reply